पटना। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के नेता तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज के कारण सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस बार चर्चा उनके राजनीतिक बयान की नहीं, बल्कि उनके लग्जरी कार प्रेम और तेज रफ्तार लॉन्ग ड्राइव की हो रही है।

​मर्सिडीज में 140 की स्पीड

​तेज प्रताप ने अपने इंस्टाग्राम के ‘TY ब्लॉग’ पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपनी करीब एक करोड़ रुपये की सफेद मर्सिडीज कार को खुली सड़क पर दौड़ाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कार का स्पीडोमीटर 140 किमी प्रति घंटा के पार जाते दिख रहा है। सफर के दौरान बैकग्राउंड में फिल्म ‘धुरंधर’ का रोमांटिक गाना ‘बेताब सा मोहब्बत का तू इंकलाब है’ बज रहा है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “लॉन्ग ड्राइव, खुली सड़क और अपने लोग… बस यही असली खुशी है।”

​यूजर्स के कमेंट्स

​तेज प्रताप के इस रोमांटिक मूड और अंदाज को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने मजे लेना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “लगता है फिर से भाभी की याद आ गई है?” वहीं, अन्य यूजर्स ने उन्हें “उज्जैनी का पिता” कहकर संबोधित किया। इन कमेंट्स ने पुरानी चर्चाओं को फिर से हवा दे दी है।

​क्या है ‘उज्जैनी’ और ‘अनुष्का’ का विवाद?

​दरअसल, कुछ समय पहले तेज प्रताप की एक तस्वीर अनुष्का यादव नाम की महिला के साथ वायरल हुई थी। चर्चा तब तेज हुई जब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अनुष्का को बेटी (उज्जैनी) होने पर तेज प्रताप को बधाई दे दी। हालांकि, तेज प्रताप ने बाद में इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि अनुष्का से उनका कोई संबंध नहीं है और वह बच्चा आकाश भाटी का है।