सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्यप्रदेश की ऊर्जाधानी सिंगरौली के बंधौरा स्थित अडानी पावर प्लांट में एक श्रमिक की संदिग्ध मौत के बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। घटना के बाद शव को छिपाने की कोशिश किए जाने के आरोप लगाते हुए श्रमिकों में आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते मामला बवाल में बदल गया।
आक्रोशित श्रमिकों ने पावर मेक (Power Mech) के कार्यालय पर हमला कर जमकर तोड़फोड़ की तथा आगजनी का प्रयास किया। प्लांट के बाहर खड़ी कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए, जबकि कुछ वाहनों को पलट भी दिया गया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ झड़प और मारपीट की भी खबर सामने आ रही है।
मामले को शांत करने का प्रयास जारी
घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। फिलहाल प्लांट परिसर और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है तथा स्थिति पर पुलिस की कड़ी निगरानी जारी है। मजदूरों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने मौके पर भारी पुलिस पर तैनात कर दिया है। स्थिति नियंत्रण में है। मजदूर से बात कर मामले को शांत करने का प्रयास जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

