झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 14 वें दिन आज प्रश्नकाल की कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से चली। इससे पहले लंबित ध्यानाकर्षण सूचना पर भी सरकार ओर से पक्ष-विपक्ष के कई सदस्यों की ओर से उठाए गए सवाल का जवाब भी दिया गया। सफेद जहर यानी हेरोइन और ब्राउन शुगर का जाल फैलता जा रहा है। इस मुद्दे पर झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में भी पक्ष-विपक्ष के सदस्यों की ओर से चिंता जाहिर की गई। वहीं रांची में एचईसी के विस्थापितों के लिए आवास मुहैया कराने के लिए पूर्व में कराए गए सर्वे में गड़बड़ी का मुद्दा उठा।
इस दौरान एचईसी के विस्थापितों के लिए तैयार मकान को आवंटित करने, अन्य जिलों में विस्थापितों की समस्या, जेल की सुरक्षा और मादक द्रव्यों के अवैध कारोबार का मुद्दा भी जोर-शोर से उठा।
भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी ने हजारीबाग और रामगढ़ समेत कई जिलों में फैल रहे ‘सफेद जहर’ (हेरोइन और ब्राउन शुगर) को लेकर सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि हजारीबाग के साथ-साथ रामगढ़ जिले के पतरातू, बड़कागांव और केरेडारी क्षेत्रों में ड्रग्स का अवैध व्यापार तेजी से फैल रहा है। इससे युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है और क्षेत्र में अपराध की घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है।
सदन में पेश आंकड़ों के अनुसार, झारखंड में वर्ष 2023 से 2025 के बीच NDPS Act के तहत 2829 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं वर्ष 2023 से 2026 के बीच जिला-वार मामलों की संख्या में और वृद्धि दर्ज की गई है। हाल के दिनों में हजारीबाग और आसपास के थाना क्षेत्रों में करोड़ों के ड्रग्स बरामद किए जाने से राज्य में ड्रग माफियाओं की गहरी पैठ का भी संकेत मिला है।
भाजपा विधायक चौधरी ने राज्य में बढ़ते नशे पर रोक लगाने के लिए विशेष टास्क फोर्स और एंटी-नारकोटिक्स अभियान शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा। इस पर जवाब देते हुए मंत्री योगेंद्र महतो ने कहा कि राज्य में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए हर जिले में विशेष टीम गठित की जाएगी और अवैध ड्रग्स के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा।
BJP विधायक नवीन जायसवाल ने सदन की कार्यवाही सुबह 10 बजे शुरू होने पर रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मौजा में बने आवासों के आवंटन का मुद्दा उठाया। उन्होंने वहां बने मकानों को जल्द विस्थापितों को आवंटित करने की मांग की। इस पर जवाब देते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार ने बताया कि जगन्नाथपुर मौजा में कुल 393 मकान बनकर तैयार हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

