Transgender Passengers Free Travel In DTC Bus: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) ने ट्रांसजेंडर यात्रियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने दिल्ली परिवहन निगम (DTC ) और परिवहन विभाग द्वारा संचालित सभी बसों में ट्रांसजेंडर यात्रियों को फ्री यात्रा की मंजूरी दे दी है। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह फैसला समावेशी और संवेदनशील शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस महत्वपूर्ण निर्णय के तहत दिल्ली में निवास करने वाले पात्र ट्रांसजेंडर व्यक्ति अब DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। ठीक उसी प्रकार जैसे वर्तमान में दिल्ली की बसों में महिला यात्रियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है।

इस निर्णय का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को बिना किसी आर्थिक बाधा के शहर में सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है। अधिकारियों के अनुसार, यह सुविधा दिल्ली की बसों में महिलाओं के लिए लागू मुफ्त यात्रा योजना के समान ही व्यवस्था और तंत्र के तहत लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार एक अधिक समावेशी, न्यायसंगत और संवेदनशील दिल्ली के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, जहां हर नागरिक को सम्मान के साथ अवसरों और सार्वजनिक सेवाओं तक पहुंच मिल सके।

यह निर्णय राष्ट्रीय राजधानी में सामाजिक न्याय को सुदृढ़ करने और समावेशी शहरी परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में दिल्ली सरकार का एक और महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m