नई दिल्ली। राजधानी के पालम इलाके में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। साध नगर स्थित एक इमारत में लगी आग में एक ही परिवार के करीब 9 लोगों के फंसे होने की सूचना है, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली फायर सर्विस को सुबह आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दमकल विभाग की 30 गाड़ियों को भेजा गया। आग की तीव्रता को देखते हुए कई टीमों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है।
वहीं, दिल्ली पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और भीड़ को संभालने में जुटी है। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई, जहां अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल देखा गया। अधिकारियों के मुताबिक, फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस ने मौके पर 30 दमकल गाड़ियां भेजीं, जो आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है और भीड़ को नियंत्रित कर रही है।फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, यह एक 4 मंजिला इमारत है, जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर दुकान संचालित होती है, जबकि ऊपर के फ्लोर पर लोग रहते हैं। आग लगने के बाद हालात तेजी से बिगड़े, जिसके चलते राहत और बचाव कार्य बड़े स्तर पर शुरू किया गया। दमकल की टीम हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से ऊपरी मंजिलों तक पहुंचकर आग बुझाने और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। टॉप फ्लोर पर फंसे लोगों को निकालकर तुरंत अस्पताल भेजा जा रहा है। अब तक बिल्डिंग से निकालकर कम से कम 5 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर कई एंबुलेंस तैनात हैं, ताकि घायलों को तुरंत इलाज मिल सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

