आगरा. जिले में बीती रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है. जहां एक तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से जा टकराई. घटना में बोलेरो सवार 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. धटना की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा से मरीजों का ख्याल रखने की उम्मीद करना बेकार..!’ अखिलेश ने अस्पतालों में LPG सिलेंडर की कमी का लगाया आरोप, बोले- अब BJP इसे भी अफवाह कहेगी
बता दें कि घटना थाना चित्राहाट क्षेत्र में बीती रात उस वक्त घटी, जब 9 लोग बोलेरो में सवार होकर राजस्थान में कैला देवी के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बोलेरो चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और बोलेरो सड़क किनार पेड़ से जा टकराई. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा से मरीजों का ख्याल रखने की उम्मीद करना बेकार..!’ अखिलेश ने अस्पतालों में LPG सिलेंडर की कमी का लगाया आरोप, बोले- अब BJP इसे भी अफवाह कहेगी
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. वहीं 5 लोगों की लाश को पीएम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान कुंवर पाल (70 वर्ष), बेटा देवेंद्र (35 वर्ष), देवेंद्र की पत्नी सीमा देवी (32 वर्ष), आराध्या पुत्री नीरज (3 वर्ष), रिषी सिंह (20 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस घटना के पीछे के कारण का पता लगाने में जुट गई है. वहीं घायलों का इलाज जारी है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

