अशोक कुमार जायसवाल, मुगलसराय. कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर फेज-1 स्थित एक प्लास्टिक बैग बनाने वाली फैक्ट्री में गुरुवार रात को आग लग गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री लपटों की चपेट में आ गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया.
इसे भी पढ़ें- मौत की यात्राः पेड़ से जा भिड़ी तेज रफ्तार बोलेरो, 5 लोगों की उखड़ी सांसें, मंजर देख चीख पड़े लोग
यह फैक्ट्री प्लास्टिक बोरा निर्माण से संबंधित है, जिसके मालिक आर.के. चौधरी बताए जा रहे हैं. आग के कारण फैक्ट्री में रखा भारी मात्रा में कच्चा माल, प्लास्टिक के बोरे और मशीनें जलकर खाक हो गईं. नुकसान का सही आंकलन अभी किया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई. एहतियातन आसपास के इलाके को खाली कराया गया. राहत की बात यह है कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.
पड़ोसी फैक्ट्री के कर्मचारी उत्तम कुमार मिश्रा ने बताया कि अचानक फैक्ट्री से धुआं निकलता दिखा और कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई. उन्होंने तुरंत बाहर निकलकर शोर मचाया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. फायर प्रभारी अमित राय ने बताया कि उन्हें आरएएस पॉलिटिक्स कंपनी में आग लगने की सूचना मिली थी. फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया. आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया.
इसे भी पढ़ें- भाजपा’राज’ में ‘विकास’ की दुर्दशा! बनने से पहले ही ढ़ह गया रेलवे ओवरब्रिज, चपेट में आने से कई मजदूर घायल, किसको कितना कमीशन मिला?
स्थानीय लोगों के अनुसार, आग से फैक्ट्री को भारी नुकसान हुआ है, जिसका अनुमान एक करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है. हालांकि, नुकसान का सटीक आंकलन अभी सामने नहीं आया है. घटना की सूचना पर मुगलसराय थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस और प्रशासन की टीम स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए तैनात रही. प्रशासन द्वारा घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

