लखनऊ. एक बेहद ही हैरान कर देने वाला सामने आया है. जहां एक ही परिवार के 3 लोगों ने जहर का सेवन कर लिया. जहर खाने की वजह से मां और बेटे की मौत हो गई है. वहीं पिता जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- मौत की यात्राः पेड़ से जा भिड़ी तेज रफ्तार बोलेरो, 5 लोगों की उखड़ी सांसें, मंजर देख चीख पड़े लोग
बता दें कि पूरा मामला सरोजनीनगर के बंथरा इलाके का है. जहां रहने वाले परिवार के तीन सदस्यों ने जहर का सेवन कर लिया. वहीं जब पिता के चिल्लाने की आवाज सुनी तो छोटा बेटा अपने कमरे से दौड़कर आय़ा. इस दौरान उसने अपने पिता को उल्टी करते देखा. उल्टी करते देख छोटा बेटा अपनी मां और बड़े भाई के पास दौड़क पहुंचा. जहां उसे मां-भाई मृत अवस्था में मिले.
इसे भी पढ़ें- प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की एकांतिक वार्तालाप, जानिए आखिर किन विषयों पर हुई चर्चा
उसके बाद छोटा बेटा अपने पिता को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया. युवक के पिता का इलाज जारी है. पुलिस ने मां-बेटे की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है. मृतकों की पहचान तारावती (52) औऱ संदीप (30) के रूप में हुई है. पुलिस को मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि हम लोग सुसाइड कर रहे हैं, इसमें कोई भी दोषी नहीं है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल मौत के पीछे की असल वजह का पता नहीं चल सका है. जांच के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा.
इसे भी पढ़ें- सब कुछ बर्बाद हो गया! बोरा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई लाखों का सामान जलकर खाक, घटना की जांच में जुटी पुलिस
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

