कुंदन कुमार, पटना। बिहार सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने आज रविवार 22 मार्च को पटना के गांधी मैदान बिहार दिवस को लेकर जीविका जीविका पवेलियन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, जीविका के माध्यम से लगातार हम लोग महिलाओं को आत्मनिर्भर कर रहें हैं।
‘1 करोड़ से अधिक महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर’
श्रवण कुमार ने कहा कि, मुख्यमंत्री जी का जो विजन है, उसके तहत ये काम किया गया है, जिसका फायदा खूब दिख रहा है। उन्होंने कहा कि, अभी तक बिहार में ग्यारह लाख स्वयं सहायता समूह का गठन हुआ है। इसके माध्यम से 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को जोड़ा गया है। महिलाएं लगातार जीविका के माध्यम से आत्मनिर्भर हो रही है और अपने परिवार का भरण पोषण करने के सक्षम हो रही हैं।
‘नीतीश मॉडल से हुआ बिहार का विकास’
एक सवाल के जवाब में ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि, बिहार के नीतीश मॉडल से ही विकास हुआ है और लोगों को वही मॉडल चाहिए। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री जी बिहार छोड़कर नहीं जा रहे है। वो सिर्फ राज्यसभा जा रहे हैं। अगर बिहार को आगे बढ़ाना है, तो नीतीश जी का जो मॉडल है, उसको आगे बढ़ाना होगा। तभी बिहार आगे तरक्की करेगा।
ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना उद्देश्य
जीविका पवेलियन ग्रामीण बिहार की महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण का आकर्षण केंद्र होता है। इसमें जीविका दीदियों द्वाा बनाई गई हस्तशिल्प, स्थानीय व्यंजनों, कृषि उत्पादों समेत अन्य वस्तुओं को प्रदर्शित किया जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना है।
बिहार दिवस की दी शुभकामनाएं
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार दिवस के मौके पर राज्यवासियों को बधाई और शभुकामनाएं भी दी है। उन्होंने कहा कि, बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के वासियों और वे जहां भी हैं देश-विदेश में रह रहे बिहार वासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि, इस अवसर पर बिहार में जो काम नीतीश कुमार की सरकार ने पिछले 20 वर्षों में किया है, उसे जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। राज्य के हर एक जिला मुख्यालय में आज कार्यक्रम आयोजित हैं। इन कार्यक्रमों के जरिए लोगों में पिछले 20 वर्ष में हुए कार्यों के प्रति उल्लास व उत्साह देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें- दिल्ली से बिहार तक राजनीतिक हलचल तेज, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले संजय सरावगी, बिहार CM को लेकर चर्चा
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

