कुंदन कुमार, पटना। पटना के ताज होटल में आज रविवार (22 मार्च) को स्पोर्ट्स स्टार की ओर से खेल कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री रक्षा खडसे और बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह भी मौजूद रही। इस दौरान केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने कहा कि, मैं सबसे पहले बिहार सरकार को धन्यवाद देना चाहूंगी। स्पोर्ट्स स्टार को धन्यवाद देना चाहूंगी, जिन्होंने बिहार में इस तरह का कॉन्क्लेव का आयोजन किया। जिसके माध्यम से सपोर्ट से जुड़े हुए सभी स्टेट के लोग यहां पर आए मीडिया के लोग यहां पर आए और खास करके हमारे कोच यहां पर आए।
इन मुद्दों पर हुई चर्चा
रक्षा खडसे ने कहा कि, खेल कॉन्क्लेव में आने वाले दिनों में हमारे लिए स्पोर्ट्स से जुड़े क्या चैलेंज है? बिहार सरकार भारत सरकार मिलकर के क्या काम कर सकती है? बिहार को खेल के क्षेत्र में आगे लाने के लिए। और जिस तरह से पिछले 5-10 साल में बिहार ने भारत में क्या डेवलपमेंट हुआ? क्या अचीवमेंट किया? इन सभी मुद्दों पर चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि, खास करके जब हम बात करते हैं कि ग्रामीण क्षेत्र में खिलाड़ियों का टैलेंट आगे लाने के लिए बिहार सरकार की तरफ से और स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री की तरफ से काफी कोशिश की गई है। महात्मा गांधी नरेगा स्कीम के माध्यम से हर गांव में स्टेडियम बनाने की कोशिश की गई, जो कि अभी पूरे भारत भर में करने की कोशिश की जा रही है।
बिहार से निकलेंगे अच्छे एथलीट्स- खेल मंत्री
खेल मंत्री ने कहा कि, बिहार स्पोर्ट्स अच्छा काम कर रहा है। जिस पैशन को लेकर काम कर रहा है। मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में बिहार से काफी अच्छे एथलीट्स आएंगे। उन्होंने कहा कि, जिस तरह से केंद्र सरकार कोशिश कर रही है कि भारत के मैन्युफैक्चर सेक्टर को हम आगे बढ़ाएं तो एक अच्छा भारत और इंडस्ट्रियल सेक्टर बिहार में खड़ा हो सकता है। क्योंकि हमारे पास उसकी ताकत है कि हम एक रिफॉर्म तरीके से यहां पर जॉब और अपॉइंटमेंट दे सकते हैं। बिहार के इकोनॉमिकल ग्रोथ के लिए भी काफी फायदा है।
ओलंपिक के सवाल पर दिया यह जवाब
ओलंपिक से जुड़े सवाल पर रक्षा खडसे ने कहा कि, अभी तक कुछ फिक्स नहीं है कि मैचेस कहां पर होंगे? कोशिश यही रहेगी कि जो डिसिप्लिन राज्य खुद आगे बढ़ना चाहती हैं इस तरह से इंफ्रास्ट्रक्चर वहां पर क्रिएट करना चाहती है, तो डेफिनेटली उनके बारे में भी सोचा जाएगा। क्योंकि हमारा देश इतना बड़ा है। हर स्टेट की अपनी अलग कल्चर है। कोशिश यही रहेगी कि ओलंपिक को हर स्टेट में हम कैसे रिप्रेजेंट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- पटना में जीविका पवेलियन का उद्घाटन, मंत्री श्रवण कुमार बोले- 1 करोड़ से अधिक महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

