नवरात्रि का व्रत सिर्फ भूखे रहने का नाम नहीं है, बल्कि इस दौरान सही और पौष्टिक डाइट लेना भी जरूरी होता है। हम सभी ये सोचते हैं कि व्रत में खाने के लिए अच्छे और ज़्यादा ऑप्शन नहीं होते लेकिन ऐसा नहीं है। व्रत के समय भी कई ऐसी चीजें होती हैं जो न सिर्फ हेल्दी होती हैं, बल्कि टेस्टी भी होती हैंतो चलिए आज हम आपको बताते हैं व्रत के लिए कुट्टू के आटे से चीला बनाने की रेसिपी।
सामग्री
- कुट्टू का आटा – 1 कप
- उबले हुए आलू – 2 (मैश किए हुए)
- हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हरा धनिया – 2 चम्मच (कटा हुआ)
- सेंधा नमक – स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
- जीरा – ½ चम्मच
- पानी – बैटर बनाने के लिए
- घी या तेल – सेंकने के लिए

विधि
1-सबसे पहले एक बाउल में कुट्टू का आटा लें। उसमें मैश किए हुए आलू, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, सेंधा नमक, काली मिर्च और जीरा डालें।
2-अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए एक स्मूद बैटर तैयार करें (ना ज्यादा पतला, ना ज्यादा गाढ़ा)।तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा घी या तेल लगाएं।
3-अब एक करछी बैटर लेकर तवे पर डालें और हल्के हाथ से फैलाएं।मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्प होने तक सेंक लें।
4-गरमा-गरम कुट्टू का चीला दही या व्रत वाली चटनी (जैसे पुदीना या मूंगफली) के साथ परोसें।बैटर में कद्दूकस किया हुआ लौकी या गाजर डालकर इसे और हेल्दी बना सकते हैं।ज्यादा क्रिस्पी बनाने के लिए थोड़ा सा राजगीरा आटा भी मिला सकते हैं।

- Rajasthan Paper Leak Scandal: बाबूलाल कटारा को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका, जमानत की उम्मीदों पर फिरा पानी, अब जेल ही ठिकाना!
- बड़ी खबर : 12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर निरस्त, अब अप्रैल में फिर से होगी परीक्षा, आदेश जारी
- डॉक्टर पति ही निकला पत्नी का कातिल: पड़ोसन से इश्क की भनक लगने पर बीवी को जिंदा जलाया, फिर हत्या को हादसा बताने रची खौफनाक साजिश
- 4 महीने बाद जेल से बाहर आए अनंत सिंघल, लैंड क्रूजर समेत 50 से अधिक काफिले में शामिल थी गाड़ियां, घर पहुंचने पर समर्थकों ने की आतिशबाजी
- Rajasthan News: पायलट के गढ़ टोंक में बरसे शंकर गोरा, बोले- सचिन को तो CM भजनलाल का आभार मानना चाहिए

