शिखिल ब्यौहार, भोपाल। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व में आज छठा दिन है। आज समस्त भक्त माँ दुर्गा के छठे स्वरूप माँ कात्यायनी को समर्पित है। माँ कात्यायनी को साहस, शक्ति और विजय की देवी माना जाता है। इनकी पूजा से शत्रुओं का नाश होता है, वैवाहिक जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर प्राप्त करती हैं।


माँ कात्यायनी का जन्म ऋषि कात्यायन के आश्रम में हुआ था, इसलिए उन्हें कात्यायनी कहा जाता है। चार भुजाओं वाली ये देवी सिंह पर सवार होकर असुरों का संहार करती हैं। आज के दिन माँ की आराधना करने से भक्तों को असीम शक्ति और साहस की प्राप्ति होती है।

पूजा की खास बातें

  • शुभ रंग: आज लाल रंग के वस्त्र पहनना सबसे शुभ माना जाता है। कुछ परंपराओं में पीला या नारंगी रंग भी विशेष फलदायी है।
  • प्रिय भोग: माँ कात्यायनी को शहद और पीली मिठाई (जैसे बेसन के लड्डू, केसरिया हलवा या पीली खीर) बहुत प्रिय है। शहद अर्पित करने से मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं।
  • फूल: पीले या लाल फूल, विशेष रूप से चमेली के फूल चढ़ाएं।


कुंवारी कन्याओं के लिए विशेष:

जो युवतियां शीघ्र विवाह या अच्छे जीवनसाथी की कामना रखती हैं, वे आज माँ कात्यायनी की विशेष आराधना करें। मंत्र जप और श्रद्धापूर्वक पूजा करने से बाधाएं दूर हो जाती हैं।

आज भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा आंदोलन

मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-2) और प्राथमिक शिक्षक (वर्ग-3) भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा है। आज राजधानी भोपाल के अंबेडकर पार्क में हजारों शिक्षक अभ्यर्थी पदवृद्धि की मांग को लेकर हल्लाबोल कर जोरदार प्रदर्शन करेंगे। अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार ने दोनों वर्गों में नाममात्र के पद ही घोषित किए हैं, जबकि प्रदेश में शिक्षकों की भारी कमी है। 

50 हजार के करीब चयनित अभ्यर्थी महीनों से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन पदों की कमी के कारण उन्हें नौकरी नहीं मिल पा रही है। यह चौथा बड़ा प्रदर्शन है। अभ्यर्थियों ने पहले तीन बार भी भोपाल में धरना-प्रदर्शन किया था, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अब वे चेतावनी दे रहे हैं कि अगर जल्द पदों की संख्या नहीं बढ़ाई गई तो आंदोलन और तेज होगा।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज उत्तर प्रदेश दौरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (मंगलवार) उत्तर प्रदेश और दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। सुबह 08:35 से 09:00 बजे तक — मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से वृंदावन, मथुरा पहुंचेंगे। वहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11:30 से 12:25 बजे तक — हेलीकॉप्टर से भांडेर, जिला दतिया पहुंचेंगे। यहां किसान सम्मेलन में भाग लेंगे। भांडेर में मुख्यमंत्री 62 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन करेंगे। विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे और हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वितरित करेंगे। दोपहर 01:30 से 01:55 बजे तक हेलीकॉप्टर से ग्वालियरके लिए रवाना होंगे। दोपहर 02:05 से 02:45 बजे तक — वायुयान से नई दिल्ली पहुंचेंगे। नई दिल्ली में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m