सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। नगर निगम की वार्षिक बजट को लेकर काफी गहमागहमी का माहौल है, जहां सभी पार्षद बजट को लेकर चिंतित हैं वहीं महापौर ने भी लेट लतीफी को लेकर आयुक्त सविता गौड़ पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।
हर जगह नगर निगम के वार्षिक बजट पेश हो रहे हैं लेकिन सिंगरौली में बजट को लेकर अभी तक कोई पहल नहीं दिख रही है जबकि टाइम सिर्फ एक हफ्ते ही बचे हैं।
बजट को लेकर हीलाहवाला
महापौर रानी अग्रवाल ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कई पत्र आयुक्त को भेजे गए लेकिन बजट को लेकर हीलाहवाला की जा रही है, एक बार बजट की नस्ती भेजी गई जिसमें कुछ संशोधन कर उसी दिन नस्ती वापस आयुक्त के पास भेजी गई लेकिन अभी तक एमआईसी की बैठक भी नहीं की गई, जबकि एमआईसी के बाद ही बजट परिषद में पेश होगा।
आयुक्त छुट्टी पर लेकिन हमें कोई सूचना नहीं
महापौर ने कहा आयुक्त छुट्टी पर हैं लेकिन हमें कोई सूचना नहीं दी गयी। उधर भाजपा के तेज तर्रार पार्षद सन्तोष शाह दडोली ने भी बजट की लेट लतीफी पर गहरी नाराजगी जताई है। लेट होने से पार्षदों में काफी नाराजगी बढ़ती जा रही है। उधर प्रभारी आयुक्त आरपी बैश ने फोन रिसीव नहीं किया जिससे उनका पक्ष नहीं मिल सका।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

