शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियां की गई है। 41 नगर अध्यक्ष और 4 जिलों अशोकनगर, खंडवा ग्रामीण, झाबुआ, कटनी ग्रामीण की जिला कार्यकारिणी का ऐलान किया गया है। 18 विधानसभा के 9 जिलों में मंडलम की नियुक्ति की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर यह नियुक्ति की गई है।
संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 41 नगर अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ-साथ 4 जिलों अशोकनगर, खंडवा ग्रामीण, झाबुआ एवं कटनी ग्रामीण की जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
इसके अतिरिक्त 9 जिलों की 18 विधानसभा क्षेत्र के मंडलम स्तर पर भी संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा आमजन से सीधा संवाद स्थापित करना है।






Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

