अविनाश श्रीवास्तव/सासाराम। रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरादाबाद गांव में बीते मंगलवार को एक व्यक्ति की दिनदहाड़े हुई हत्या मामले का बेहद विचलित करने वाला एक वीडियो सामने आया है। दरअसल इस जघन्य अपराध में शामिल सभी आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी है, जो कैमरे में कैद हो चुकी है और अब विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रही है।
क्रूरता की सारी हदें पार
मुरादाबाद गांव के समीप सासाराम-चौसा पथ पर कुछ लोग एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटते हुए वीडियो में साफ देखे जा सकते हैं। हमलावर पीड़ित के एक पैर में रस्सी बांधकर बीच सड़क पर उसे घसीट रहे हैं, जबकि अन्य लोग उसपर लाठी डंडे बरसा रहे हैं। दरअसल हमलावरों के सिर पर खून सवार था और उन्होंने क्रूरता की सारी हदें पार कर मानवता को भी शर्मशार कर दिया है।
तमाशबीन बने रहे लोग
वहीं बीच सड़क पर दिन दहाड़े हुई इस घटना की सबसे दुखद बात यह रही कि लोगों ने सिर्फ तमाशा देखा। किसी ने आगे बढ़कर हमलावरों को रोकने या पीड़ित को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। युवक जान बचाने की लगातार गुहार लगाता रहा, लेकिन सड़क से गुजर रहे लोगों की भीड़ ने भी मदद नहीं की। बता दें कि वायरल वीडियो घटनास्थल के समीप स्थित एक मकान की खिड़की से बनाया गया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
दो गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
मामले में सदर डीएसपी टू कुमार वैभव ने बताया कि वायरल वीडियो मुरादाबाद में हुई हत्या की घटना से जुड़ा है, जिसमें पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि घटना में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है तथा कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

