लखनऊ। रामनवमी पर योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और आस्था को देखते हुए सीएम योगी ने छुट्टी का दायरा बढ़ा दिया है। 26 मार्च के साथ अब 27 मार्च को भी अवकाश रहेगा। मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीएम ने यह निर्णय लिया है। जिससे भक्तों के बीच खुशी की लहर है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला रामनवमी के मद्देनजर अयोध्या सहित प्रदेश के तमाम बड़े शक्तिपीठों और मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए लिया है। प्रशासन का कहना है कि रामनवमी के अवसर पर राम लला के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से भक्त गण अयोध्या पहुंचते है। जिसके चलते शहर में ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं को दर्शन में असुविधा न हो, इसके लिए छुट्टी बढ़ाना जरूरी था। आम जनता ने भी सरकार से इसकी मांग की थी।

READ MORE: अयोध्या में BJP संगठन के भीतर गहरी चर्चा, माफिया शिवेंद्र सिंह को महानगर महामंत्री बनाने पर बवाल, कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष
सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी को लेकर सख्त निर्देश दिए है कि राम लला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया जाए। पीने के पानी से लेकर सुगम यातायात और मेडिकल कैंप के साथ चप्पे-चप्पे पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

