Team India Home Schedule: 28 मार्च से आईपीएल 2026 का आगाज होने जा रहा है. इसमें अब सिर्फ 2 दिनों का वक्त है. अगले 2 महीने तक क्रिकेट का रोमांच रहने वाला है. इसके बाद भी टीम इंडिया के खिलाड़ी फ्री नहीं होंगे, क्योंकि टीम इंडिया अपने घर में 4 टीमों के खिलाफ वनडे, टी20 और टेस्ट सीरीज खेलेगी. मतलब क्रिकेट ही क्रिकेट होगा. बीसीसीआई ने 26 मार्च की शाम 2026-27 के लिए होम सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है.

शेड्यूल के अनुसार, टीम इंडिया सितंबर 2026 में वेस्टइंडीज, दिसंबर में श्रीलंका, जनवरी में जिम्बाब्वे और फिर जनवरी-फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगी. ये सभी सीरीज 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप से पहले होंगी, ताकि टीम इंडिया की तैयारी बेहतर हो सके. भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज, जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है. श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी.
अगले 10 महीने में 20 वनडे
हमने शेड्यूल में इन चारों सीरीज के कुल वनडे मैच काउंट किए तो 9 निकले, जबकि 8 टी20 और 5 टेस्ट होंगे. यह सभी मैच 4 टीमों के खिलाफ होने हैं. विदेशी दौरों को मिला लें तो भारतीय टीम वनडे विश्व कप 2027 से पहले 20 एकदिवसीय मैच खेलने वाली है, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे धुरंधर मैदान पर उतरेंगे. यह सिर्फ भारत की घरेलू सीरीज की बात है, अगर बीच में कोई विदेशी दौरा आया तो मुकाबलों की संख्या बढ़ जाएगी.
वेस्टइंडीज का भारत दौरा
27 सितंबर 2026- पहला वनडे, तिरुवनंतपुरम
30 सितंबर 2026- दूसरा वनडे, गुवाहाटी
03 अक्टूबर 2026- तीसरा वनडे, न्यू चंडीगढ़
06 अक्टूबर 2026- पहला टी20, लखनऊ
09 अक्टूबर 2026- दूसरा टी20, रांची
11 अक्टूबर 2026- तीसरा टी20, इंदौर
14 अक्टूबर 2026- चौथा टी20, हैदराबाद
17 अक्टूबर 2026- पांचवां टी20, बेंगलुरु
श्रीलंका का भारत दौरा
13 दिसंबर 2026- पहला वनडे, दिल्ली
16 दिसंबर 2026- दूसरा वनडे, बेंगलुरु
19 दिसंबर 2026- तीसरा वनडे, अहमदाबाद
22 दिसंबर 2026- पहला टी20, राजकोट
24 दिसंबर 2026- दूसरा टी20, कटक
27 दिसंबर 2026- तीसरा टी20, पुणे
जिम्बाब्वे का भारत दौरा
3 जनवरी 2027- पहला वनडे, कोलकाता
6 जनवरी 2027- दूसरा वनडे, हैदराबाद
9 जनवरी 2027- तीसरा वनडे, मुंबई
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज
21 जनवरी से नागपुर में पहला टेस्ट मैच होगा.
29 जनवरी से चेन्नई में दूसरा टेस्ट मैच होगा.
11 फरवरी से गुवाहाटी में तीसरा टेस्ट मैच होगा.
19 फरवरी से रांची में चौथा टेस्ट मैच होगा.
27 फरवरी से अहमदाबाद में पांचवां टेस्ट मैच होगा.
आईपीएल 2026 के बाद किसके खिलाफ खेलेगी टीम इंडिया
आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया अपने घर में अफगानिस्तान से भिड़ेगी, फिर वह 2 टी20 मैच खेलने आयरलैंड जाएगी और इसके बाद उसे इंग्लैंड दौरे पर जाना है. इसके बाद वह अपनी सरजमीं पर वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे से वनडे सीरीज खेलेगी. नीचे भारत की होम सीरीज का पूरा शेड्यूल दिया गया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

