नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राजधानी के सभी स्कूलों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी करते हुए स्कूल परिसर में रील्स और शॉर्ट वीडियो बनाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। जारी सर्कुलर के मुताबिक, यह प्रतिबंध छात्रों, शिक्षकों और अन्य स्टाफ सदस्यों पर समान रूप से लागू होगा। खासतौर पर स्कूल समय के दौरान किसी भी तरह के सोशल मीडिया वीडियो बनाने की अनुमति नहीं होगी। सरकार ने सभी स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परिसर के भीतर मनोरंजन या सोशल मीडिया के लिए वीडियो कंटेंट तैयार करना प्रतिबंधित रहेगा।

सर्कुलर में कहा गया है कि स्कूल परिसरों में मनोरंजन के लिए शॉर्ट वीडियो (रील्स) बनाए जाने के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे पढ़ाई का माहौल प्रभावित हो रहा है। ऐसे में स्कूल प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि पढ़ाई के घंटों के दौरान इस पर सख्ती से रोक लगाई जाए। DoE ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की गतिविधियां छात्रों का ध्यान पढ़ाई से भटकाती हैं  शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करती हैं संस्थानों की गरिमा पर असर डालती हैं  परिसर में रील्स/शॉर्ट वीडियो बनाने पर निगरानी रखें  पढ़ाई के समय ऐसी गतिविधियों को तुरंत रोका जाए  छात्रों का फोकस केवल शिक्षा पर बनाए रखा जाए सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि स्कूल में सभी का ध्यान पढ़ाई और शिक्षण गतिविधियों पर ही होना चाहिए, ताकि अनुशासन और शैक्षणिक गुणवत्ता बनी रहे।

केवल शैक्षिक वीडियो की अनुमति

DoE ने स्पष्ट किया है कि पढ़ाई, संस्कृति या जागरूकता से जुड़े विषयों पर वीडियो विशेष अनुमति के बाद बनाए जा सकते हैं। संबंधित अधिकारियों से पूर्व अनुमति अनिवार्य वीडियो शिक्षकों की देखरेख में ही बनाए जाएंगे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पढ़ाई बाधित न हो छात्रों की सुरक्षा और प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा जाए सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि स्कूल परिसर में किसी भी तरह की अनुपयुक्त सामग्री, गैर-शैक्षणिक कंटेंट , प्रचार से जुड़ी रिकॉर्डिंग की अनुमति नहीं होगी।

निर्देश न मानने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त एक्शन

सर्कुलर में कहा गया है कि सभी स्कूल, शिक्षक और छात्रों को इन निर्देशों की जानकारी दी जाए निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए उल्लंघन होने पर संबंधित स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी सर्कुलर के मुताबिक, सरकार के संज्ञान में आया था कि स्कूल परिसरों में रील्स और शॉर्ट वीडियो बनाए जाने से शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा है। इससे छात्रों का ध्यान पढ़ाई से भटक रहा है और शिक्षण संस्थानों की गरिमा व अनुशासन में कमी आ रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m