अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक (10वीं) का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बोर्ड कार्यालय से आधिकारिक रूप से नतीजे घोषित किए। इस साल कुल 12,35,743 विद्यार्थी सफल रहे हैं, जिससे कुल पास प्रतिशत 81.79% रहा। मैट्रिक परीक्षा में रोहतास जिले के छात्रों ने भी टॉप-टेन में स्थान हासिल कर अपना और जिले का परचम लहराया है।
पूरे बिहार में प्राप्त किया 8वां स्थान
सासाराम के दरिगाव स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय, सिकरीया की छात्रा खुशी कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में पूरे बिहार में 8वां स्थान प्राप्त किया है। खुशी ने 483 अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। टॉप-टेन में स्थान बनाने वाली खुशी के पिता चंद्रमा चंद्रवंशी सिकरिया गांव में साइकिल पर कपड़ा रखकर फेरी करते हैं। अपनी बेटी की इस सफलता से वह गदगद हैं। बेहद सामान्य और गरीब परिवार की इस बच्ची ने गांव में ही पढ़ाई कर यह सफलता अर्जित की है।
मां की सिलाई मशीन को बनाया स्टडी टेबल
खुशी ने अपनी मां की सिलाई मशीन वाले टेबल को ही अपना स्टडी टेबल बनाकर पढ़ाई किया और आज गणित तथा विज्ञान जैसे विषयों में 100 में 100 अंक लाकर सबको चौंका दिया है। खुशी के इस सफलता पर परिवार के अलावा उसके मोहल्ले के लोग भी गदगद हैं।
जिलाधिकारी बनना चाहती हैं खुशी कुमारी
खुशी की मां विजयंती देवी कहती हैं कि पढ़ाई के दौरान खुशी बीमार पड़ गई थी। परीक्षा से कुछ दिन पहले तक उसकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। इसके बावजूद उसने अपनी पढ़ाई जारी रखी और आज जब खुशी ने यह सफलता पाई है, तो सभी का मन खुश है। खुशी ने अपने इस सफलता के लिए माता-पिता, भाई तथा अपने शिक्षकों को लिए श्रेय दिया है। खुशी कहती हैं कि वह बड़ा होकर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है और जिलाधिकारी बनना चाहती है।
मैट्रिक में रोहतास जिले के बच्चों का प्रदर्शन
- खुशी कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सिकरिया- 8वां रैंक
- नीरज कुमार, ए.के. जैन हाई स्कूल, दरिहट- 10वां रैंक
- प्रियांशु कुमार, आरआर हाई स्कूल, गोरॉरी- 8वां रैंक
- चंदा कुमारी, जनता हाई स्कूल तेनुअज- 9वा रैंक
- दीपशिखा, एसडीएनएम हाई स्कूल, परसथूआ- 10वां रैंक
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

