मिर्जापुर। जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
परिजनों ने किया सड़क जाम
यह पूरा मामला जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र का है। जहां रोशनहर गांव के पास एक तेज रफ्तार लोड ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। जिससे तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से ग्रामीण और परिजन गुस्सा गए। उन्होंने अधिकारियों को बुलाने और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।
READ MORE: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, प्रयागराज से गाजियाबाद तक होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सोनपुर अहिरुपुर निवासी देववती (28 वर्षीय) पत्नी अशोक कुमार, अनुराग (19 वर्षीय) पुत्र चंद्रावती बिंद और अनमोल (5 वर्षीय) पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है। तीनों बाइक में सवार होकर घाटमपुर जा रहे थे, जहां बच्चे का झाड़-फूंक कराना था।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

