कुंदन कुमार/ पटना। मोकामा के पूर्व विधायक और कद्दावर नेता अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार चर्चा उनकी राजनीति के साथ-साथ उनके पारिवारिक विजन और खेल प्रेम को लेकर हो रही है। अनंत सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके दोनों बेटे अब जनता के बीच अपनी पहचान बनाएंगे, लेकिन दोनों की राहें अलग होंगी।
बेटों के लिए अलग-अलग लक्ष्य
अनंत सिंह ने अपने बेटों के भविष्य का खाका खींचते हुए कहा कि उनका बड़ा बेटा राजनीति में कदम रखेगा। उन्होंने बताया कि बड़े बेटे की ट्रेनिंग अभी से ही शुरू कर दी गई है। वह जनता के बीच जाएगा, उनके दुख-दर्द समझेगा और उनके काम करेगा, जिससे वह एक परफेक्ट राजनेता के रूप में उभर सके। वहीं, छोटे बेटे अभिनव को लेकर उनका सपना बिल्कुल अलग है। अनंत सिंह चाहते हैं कि उनका छोटा बेटा खाकी वर्दी पहनकर देश की सेवा करे और एक IPS अधिकारी बने।
अभिनव का संकल्प: पिता का सपना ही मेरा लक्ष्य
छोटे बेटे अभिनव ने अपने पिता के विजन पर मुहर लगाते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा से तैयारी कर रहे हैं और परीक्षाएं भी दे रहे हैं। अभिनव का कहना है कि उनके पिता का अरमान है कि वह पुलिस सेवा में जाएं, और इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए वह जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं।
मोकामा में होगा महादंगल का आगाज
सियासत के अलावा अनंत सिंह ने खेल के मैदान में भी उतरने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस बार मोकामा में एक भव्य दंगल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कई राज्यों के नामी पहलवान हिस्सा लेंगे। उन्होंने अफसोस जताया कि अब राज्य में पहले की तरह दंगल नहीं होते, इसलिए उन्होंने खुद इसकी पहल की है ताकि इस पारंपरिक खेल को पुनर्जीवित किया जा सके।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

