Hanuman Janmotsav 2026 : कल है हनुमान जयंती और इसकी तैयारियां सभी जगह जोर-शोर से चल रही है. बहुत सी जगह में अखंड रामायण, सुंदर कांड का पाठ किया जाता है और कई जगह भोग- भंडारा का आयोजन भी होता है. इस पावन अवसर पर हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए घर पर बनी रसीली बूंदी का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है. अगर आप भी हलवाई जैसी परफेक्ट बूंदी बनाना चाहते हैं, तो जानिये ये आसान रेसिपी.

सामग्री
बेसन – 1 कप
पानी – बैटर के लिए
चीनी – 1 कप
पानी (चाशनी के लिए) – ½ कप
इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
केसर
खाने वाला रंग
घी या तेल – तलने के लिए
विधि
- सबसे पहले बेसन को छान लें. उसमें धीरे-धीरे पानी मिलाकर स्मूद और पतला बैटर बनाएं (ना ज्यादा गाढ़ा, ना बहुत पतला). चाहें तो हल्का पीला रंग मिला सकते हैं.
- कढ़ाही में चीनी और पानी डालकर उबालें. 1 तार की चाशनी तैयार करें. इसमें इलायची पाउडर और केसर डाल दें.
- कढ़ाही में घी/तेल गरम करें. छेद वाली करछी (झारे) पर बैटर डालकर गोल-गोल बूंदी तलें. बूंदी को हल्का कुरकुरा होने तक तलें (ज्यादा ब्राउन न करें).
- गरम बूंदी को तुरंत गरम चाशनी में डालें. 10–15 मिनट तक भीगने दें ताकि वो अच्छी तरह रसदार बन जाए.
परफेक्ट बूंदी के टिप्स
- बैटर में गांठ नहीं होनी चाहिए.
- चाशनी न ज्यादा पतली हो, न ज्यादा गाढ़ी.
- बूंदी को ज्यादा देर तक न तलें, वरना सॉफ्ट नहीं रहेगी.
- ताजी और गरम-गरम बूंदी ही चाशनी में डालें.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

