India-Pakistan Tension: पहलगाम आतंकी वर्षी (Pahalgam terror attack) से चंद दिन पहले पाकिस्तान ने फिर नापाक हरकत की है। पाकिस्तान ने भारतीय सेना के ड्रोन पर फायरिंग (Pakistan fired on Indian Army drone) की है। जम्मू के कनाचक सेक्टर में पाकिस्तानी पोस्टों से भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट (RPA) पर फायरिंग की। हालांकि, किसी नुकसान की खबर नहीं है। पाकिस्तान सेना की इस नापाक हरकत के बाद दोनों देशों के बीच सीमा पर फिर तनाव बढ़ गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, बीती रात कनाचक सेक्टर में पाकिस्तान की पोस्टों से कुल 5 राउंड फायर किए गए। इनमें से 4 राउंड पाकिस्तानी पोस्ट खेरी और 1 राउंड असलम पोस्ट से दागे गए।
जानकारी के मुताबिक भारतीय RPA अपने ही क्षेत्र में नियमित निगरानी (सॉर्टी) कर रहा था, तभी पाकिस्तान की तरफ से यह फायरिंग की गई। हालांकि, इस घटना में भारतीय ड्रोन को कोई नुकसान नहीं हुआ और वह सुरक्षित तरीके से वापस लौट आया। यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब सीमा पर पहले भी कई बार पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाएं होती रही हैं, जिनका भारतीय सेना ने जवाब दिया है।
पाकिस्तान की हरकत से बढ़ सकता है तनाव
पाकिस्तान सीमा बलों की इस हरकत से तनाव बढ़ सकता है। पिछले साल दोनों देशों हिंसक संघर्ष देखने मिला था। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों में तनाव बढ़ गया था। इसके बाद भारत ने 9 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। तब से दोनों देशों के रिश्ते बेहद तल्ख चल रहे हैं। अब एक छोटी सी उकसावे की चिंगारी भी जंग में बदल सकती है, ऐसे में पाकिस्तान की ये हरकत बेहद गैर-जिम्मेदाराना और उकसावे भरी मानी जा रही है।
पाकिस्तान के लगातार दिख रहे ड्रोन और ब्लून
भारतीय सीमा के पास पाकिस्तान की गतिविधियां जारी हैं और वह लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। हाल के दिनें में LOC के पास पाकिस्तान के ड्रोन और गुब्बारे देखे गए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान लगातार POK में मौजूद आतंकियों को मदद पहुंचा रहा है, जो आए दिन भारत पर हमले करने की कसमें खाते हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

