राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (NCR) में सुबह के समय उठी धूल भरी आंधी के कारण चारों तरफ धुंध जैसी स्थिति बन गई, जिससे सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई। इसका असर खासतौर पर वाहन चालकों पर पड़ा, जिन्हें ड्राइविंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं के चलते कई जगहों पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ गई। वहीं, हवा में धूल की मात्रा बढ़ने से सांस और आंखों से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम में इस अचानक बदलाव की वजह तेज हवाएं और पश्चिमी विक्षोभ का असर माना जा रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे सावधानी बरतें, अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली-एनसीआर में हवाओं की रफ्तार 40 से 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। IMD ने दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
पूर्वानुमान के मुताबिक 3 अप्रैल आसमान में बादल छाए रहेंगे, तेज हवाएं और हल्की बारिश संभव 4 अप्रैल: हल्की बारिश या बूंदाबांदी जारी रहने की संभावना मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें, साथ ही तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतें।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम के अचानक बदले मिजाज के पीछे पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) को मुख्य वजह माना जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर भारत में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के चलते तेज हवाएं, धूल भरी आंधी और हल्की बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा के कई इलाकों में भी धूल भरी आंधी, तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 1-2 दिनों तक दिल्ली-NCR में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद मौसम के मुख्य रूप से साफ होने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान 21°C अधिकतम तापमान 33°C अगले 1-2 दिन हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना इसके बाद मौसम साफ रहने के आसार IMD के मुताबिक, अप्रैल महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 7 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो सकता है, जिसका असर कई राज्यों में देखने को मिलेगा। इस नए सिस्टम का प्रभाव मुख्य रूप से इन क्षेत्रों में दिखेगा दिल्ली-एनसीआर ,हरियाणा ,उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से, हिमाचल प्रदेश ,पश्चिम मध्य प्रदेश तेज हवाएं: 50 से 60 किमी/घंटा तक बारिश: कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश ओलावृष्टि: कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना मौसम विभाग का कहना है कि इस पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, तेज हवाओं और ओलावृष्टि के चलते फसलों और जनजीवन पर असर पड़ने की आशंका भी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

