दिल्ली में 4 अप्रैल को आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू होने जा रहा है। राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। इस दिन दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, दोपहर से लेकर रात तक स्टेडियम के आसपास और मुख्य सड़क मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाएं और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
दोपहर से रात तक भारी ट्रैफिक की संभावना
इस दिन दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का समय शाम 3 बजे से 7:30 बजे तक निर्धारित है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक स्टेडियम के आसपास वाहनों का दबाव काफी अधिक रहेगा।
अधिकारी लोगों से अपील कर रहे हैं कि अगर वे स्टेडियम और आसपास के इलाकों में जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले से वैकल्पिक मार्ग तय कर लें। यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखें। भीड़भाड़ वाले इलाकों से संभव हो तो बचें। ट्रैफिक पुलिस ने यह भी कहा कि स्टेडियम के आसपास पार्किंग और मुख्य सड़क मार्गों पर भारी भीड़ के कारण समय पर पहुंचने में कठिनाई हो सकती है, इसलिए जनता से सुरक्षित और सावधान यात्रा करने की अपील की गई है।
इन प्रमुख सड़कों पर पड़ेगा असर
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक स्टेडियम के आसपास वाहनों का दबाव काफी अधिक रहेगा। प्रभावित प्रमुख मार्ग बहादुर शाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड इन सड़कों पर जाम की स्थिति बन सकती है, इसलिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे इन मार्गों से बचें।
ट्रैफिक दिशा-निर्देश:
निर्धारित समय के दौरान बीएसजेड मार्ग और जेएलएन मार्ग के कुछ हिस्सों पर भारी और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इसका उद्देश्य सामान्य यातायात को सुचारु रखना है। स्टेडियम और आसपास के इलाकों में जाने वाले लोग वैकल्पिक मार्ग चुनें, यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखें और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचें।
इन मार्गों से बचने की दी गई सलाह
सबसे प्रभावित मार्ग और सलाहराजघाट से दिल्ली गेट तक: जेएलएन मार्ग, तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक: आसफ अली रोड, दिल्ली गेट से आईटीओ तक: बहादुर शाह जफर मार्ग , पुलिस ने इन सभी मार्गों पर जाने से बचने की सलाह दी है क्योंकि ये मार्ग मैच के दौरान सबसे अधिक प्रभावित रहेंगे।
स्टेडियम एंट्री के लिए तय किए गए रास्ते दक्षिण और पश्चिम दिशा के गेट्स बीएसजेड मार्ग का उपयोग पूर्व दिशा के गेट्स: जेएलएन मार्ग के जरिए प्रवेश यात्री ट्रैफिक जाम से बचने और समय पर पहुँचने के लिए वैकल्पिक मार्ग चुनें, अतिरिक्त समय लेकर निकलें और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचें।
स्टेडियम पार्किंग:
स्टेडियम के पास पार्किंग की अनुमति नहीं होगी, केवल अधिकृत वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी। आम दर्शकों के लिए माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर फ्री पार्किंग उपलब्ध होगी। इन स्थानों से पार्क एंड राइड सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
एप-बेस्ड टैक्सी और कैब पिक-अप पॉइंट्स:
गेट नंबर 2 (मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के पास)
राजघाट चौक
मैच शुरू होने से 2 घंटे पहले और समाप्त होने के 1 घंटे बाद तक बस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इससे दर्शकों को स्टेडियम तक पहुंचने और वापस लौटने में सुविधा होगी।
यातायात नियमों की अपील
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, धैर्य बनाए रखें और ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। किसी भी असुविधा से बचने के लिए आधिकारिक चैनलों से लगातार अपडेट लेते रहें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

