Pink Lip Tips: नेचुरल तरीके से पाएं सॉफ्ट और गुलाबी होंठ, ल‍िपस्‍ट‍िक लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

लि‍पस्‍ट‍िक लगाने से चेहरे की सुंदरता बढ़ जाती है, लेक‍िन इससे होंठ और भी ज्‍यादा काले होते चले जाते हैं

ऐसे में अगर आप होंठों को नेचुरली प‍िंक बनाना चाहती हैं, तो एक ऐसा नुस्‍खा बताने जा रहे हैं ज‍िससे 2 रुपये से भी कम में आपको Pink Lips म‍िल जाएंगे

चीनी और नार‍ियल तेल से करें लिप स्क्रब

होंठों को नेचुरली प‍िंक करने का ये सबसे आसान तरीका है। इसके ल‍िए आधा चम्मच चीनी लें। अब इसमें कुछ बूंदें नारियल तेल मिला लें

चीनी और नार‍ियल तेल से करें लिप स्क्रब

अब इसे हल्के हाथ से होंठों पर दो म‍िनट तक मसाज करें। इससे होंठों की डेड स्किन निकल जाती है और होंठ सॉफ्ट नजर आने लगते हैं

चुकंदर के रस से म‍िलेगा नेचुरल पिंक

अगर आप चुकंदर का इस्‍तेमाल करती हैं तो होंठों को नेचुरली गुलाबी रंग म‍िलता है। इसे इस्‍तेमाल करने के ल‍िए चुकंदर का छोटा सा टुकड़ा लें। अब उसका रस निकालकर होंठों पर लगाएं

दूध की मलाई से होंठों को बनाएं सॉफ्ट

इसके ल‍िए थोड़ी सी मलाई लें। इसे होंठों पर 5 म‍िनट तक मसाज करें। फिर सादे पानी से धो लें। इससे होंठों की ड्राइनेस कम होती है

वेडिंग से पार्टी तक के लिए परफेक्ट चॉइस है गोल्ड फुटवियर, यहां देखें डिजाइंस