चंडीगढ़। पंजाब में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) के लिए येलो अलर्ट जारी है। यहाँ भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर के अधिकांश हिस्सों में आज अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं, लुधियाना, पटियाला और मोहाली सहित अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में भी बौछारें पड़ने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई है, हालांकि यह अभी भी सामान्य से 1.6 डिग्री कम है।
- पूर्व DSP के बेटे ने किया PNB बैंक में लूट कांड, CCTV से खुला राज, एक गिरफ्तार
- सोशल मीडिया पर रील का क्रेज, जान हथेली पर रख खेल रहे लोग, ये कहानी पढ़ कर आप भी हो जाएंगे हैरान!
- अब कश्मीर जाने की टेंशन खत्म! बिहार के इस जिले में मात्र 100 रुपये में लें पहाड़ों और नौका विहार का मजा
- LeT मॉड्यूल का भंडाफोड़, कश्मीर से कन्याकुमारी तक थी हमले की तैयारी; 16 साल से फरार अबु हुरैरा समेत 5 खूंखार आतंकी गिरफ्तार
- Air India Fuel Surcharge: महंगा होने जा रहा फ्लाइट्स का किराया, 8 अप्रैल से घरेलू यात्रा और 10 अप्रैल से अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर लागू होगा

