Mitchell Starc injury update: मिशेल स्टार्क लगातार दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट के साथ टच में हैं. वो अपनी फिटनेस अपडेट दे रहे हैं. टीम को उम्मीद है कि टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में स्टार्क की वापसी से उनकी गेंदबाजी दुनिया की सबसे घातक बॉलिंग यूनिट बन जाएगी.

Mitchell Starc injury update: इन दिनों आईपीएल 2026 की धूम है. 19वें सीजन में 12 मैच हो चुके हैं. इस सीजन कई स्टार खिलाड़ी चोट के चलते मैदान से बाहर हैं और रिकवरी में जुटे हैं. इनमें एक नाम मिचेल स्टार्क का भी है, जो दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं, लेकिन अब तक एक भी मैच नहीं खेले. वो फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में ही हैं. 7 अप्रैल को उनकी फिटनेस पर बड़ा अपडेट आया है. ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि टीम के सबसे महंगे और अनुभवी विदेशी गेंदबाज मिशेल स्टार्क कंधे और कोहनी की चोट के कारण अगले कम से कम तीन मैचों में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.

रिपोर्ट के अनुसार, बाएं हाथ के तूफानी बॉलर मिचेल स्टार्क फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में अपनी चोट का रिहैब कर रहे हैं. उनके 20 अप्रैल से पहले भारत आने की संभावना बेहद कम है. अगर उनकी रिकवरी सही रही, तो वह 20 अप्रैल के बाद होने वाले मुकाबलों के लिए दिल्ली के साथ जुड़ सकते हैं. 20 अप्रैल से पहले दिल्ली की टीम को 3 मैच खेलना है, जिनमें स्टार्क शायद नहीं दिखेंगे. खास बात ये है कि भले ही स्टार्क टीम के साथ नहीं हैं, फिर भी टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीत लिए हैं.

तीन मैच और मिस कर सकते हैं स्टार्क

दिल्ली कैपिटल्स अब तक 2 मैच खेल चुकी है. उसने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स जबकि दूसरे में मुंबई इंडियंस को हराया था. अब उसे अगले तीन मैच गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलने हैं. यह मैच 8, 11 और 18 अप्रैल को होंगे.

8 अप्रैल- बनाम गुजरात टाइटंस (GT)
11 अप्रैल- बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
18 अप्रैल- बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

कब तक वापसी करेंगे मिचेल स्टार्क?

पेसर मिचेल स्टार्क 20 अप्रैल तक दिल्ली की टीम से जुड़ सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो वो 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर उतर सकते हैं. फिलहाल दिल्ली की गेंदबाजी यूनिट में मुकेश कुमार, लुंगी एनगिडी और टी. नटराजन जलवा दिखा रहे हैं. स्टार्क कंधे और कोहनी की चोट से रिकवरी में जुटे हैं, इसलिए उन्हें वक्त लग रहा है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H