राहुल शर्मा, भिण्ड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां पत्नी और बच्ची के सामने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने लूट की कोशिश की थी। वहीं घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

यह पूरा मामला अटेर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात अपनी ससुराल जामना गांव से वापस खरिका गांव लौट रहे नीलेश जाटव नामक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। नीलेश अपनी पत्नी और छोटी बच्ची के साथ बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में रमटा गांव के पास बदमाशों ने नीलेश की पत्नी का पर्स छीनने के साथ लूटपाट करने का प्रयास किया। जब नीलेश जाटव ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे गोली मार दी।

ये भी पढ़ें: अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाईः 161 घन मीटर रेत जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग ने लिया एक्शन

सदमे में पत्नी

गोली लगते ही नीलेश सड़क पर खून से लथपथ गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना को पत्नी और बच्ची के सामने अंजाम दिया गया, जिससे पत्नी सदमे में आ गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी अटेर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

ये भी पढ़ें: खेत में भूत का साया है… खौफ में गेहूं की फसल नहीं काट पा रहा किसान, SDM से लगाई न्याय की गुहार

फरार आरोपियों की तलाश जारी

मृतक का छोटा भाई अविंद जाटव ने कहा कि बड़ा भाई ससुराल से लौट रहे थे। इसी दौरान भाभी का पर्स छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने बड़े भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। अविंद ने बताया कि दो लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और हर पहलू से जांच की जा रही है। इस सनसनीखेज घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m