करनाल में एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एम. एस. बिट्टा ने अपने दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर विचार रखे।
मुकुल सतीजा , करनाल। करनाल में एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एम. एस. बिट्टा ने अपने दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर विचार रखे।
उन्होंने कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है और इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ता है। उनके अनुसार, हाल के वैश्विक संघर्षों और नीतियों की गलतियों की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता और डर का माहौल बना है।
पीएम मोदी के के नेतृत्व में भारत हमेशा मानवता और शांति के पक्ष में खड़ा रहा
उन्होंने भारत की विदेश नीति और नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हमेशा मानवता और शांति के पक्ष में खड़ा रहा है।
देश में होने वाले अलगाववादी गतिविधि की साजिशें विदेशों से होती है संचालित
आतंकवाद और अलगाववादी गतिविधियों पर टिप्पणी करते हुए बिट्टा ने कहा कि भारत में होने वाली कई घटनाओं के पीछे बाहरी ताकतों की भूमिका होती है। उन्होंने बब्बर खालसा और खालिस्तान कमांडो फोर्स जैसे संगठनों का जिक्र करते हुए कहा कि ये सिर्फ चेहरे हैं, असली साजिशें विदेशों से संचालित होती हैं।
हाल ही में चंडीगढ़ में हुए हमले को लेकर उन्होंने कहा कि इसके पीछे बड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिशें हो सकती हैं, और ऐसे मामलों की गहराई से जांच जरूरी है।
उन्होंने सामाजिक एकता पर जोर देते हुए हिंदू और सिख समुदाय के रिश्तों को मजबूत बताया और कहा कि भारत की पहचान भाईचारे और एकता में है। साथ ही उन्होंने विदेशों, खासकर कनाडा में राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान पर भी चिंता जताई।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

