कुरुक्षेत्र की पिपली अनाज मंडी में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों, मजदूरों और आढ़तियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
नवोदित ,कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र की पिपली अनाज मंडी में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों, मजदूरों और आढ़तियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
दौरे के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मंडियों में अव्यवस्था का माहौल है और किसानों को अपनी फसल बेचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पर उठाए सवाल
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गेहूं की खरीद के नाम पर किसानों पर अनावश्यक शर्तें लागू कर रही है, जिनमें पोर्टल रजिस्ट्रेशन, गेट पास, गारंटर, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, ट्रैक्टर नंबर और अन्य प्रक्रियाएं शामिल हैं। इन शर्तों के कारण किसान कई दिनों तक मंडियों में इंतजार करने को मजबूर हैं।
बेमौसम बारिश से हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बेमौसमी बारिश से पहले ही किसानों की फसल को नुकसान हुआ है, और अब खरीद व्यवस्था की जटिलताओं ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। उन्होंने सरकार से तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाकर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार के कुछ बयानों पर भी आपत्ति जताई और कहा कि ऐसे बयान किसानों की वास्तविक समस्याओं को नजरअंदाज करते हैं।
उन्होंने मांग की कि मंडियों की व्यवस्था को तुरंत सुधारा जाए और सभी अनावश्यक शर्तों को हटाकर फसल खरीद प्रक्रिया को सरल बनाया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

