करनाल में कल कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के सम्मान में एक भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी दी।
मुकुल सतीजा, करनाल। करनाल में कल कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के सम्मान में एक भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी दी।
सुरेश गुप्ता ने बताया कि राज्यसभा चुनाव में मिली जीत के पीछे विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रभारी बीके हरिप्रसाद और दीपेंद्र सिंह हुड्डा की अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि इन सभी नेताओं के संयुक्त प्रयासों से पार्टी को सफलता मिली, लेकिन दीपेंद्र हुड्डा का योगदान सबसे अधिक महत्वपूर्ण रहा, इसलिए उनके सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
मौजूदा मुद्दों पर सरकार घेरा
प्रेसवार्ता के दौरान सुरेश गुप्ता ने मौजूदा मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दे बढ़ते जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि आजकल व्यापारियों से जबरन वसूली जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं और सरकार इन पर नियंत्रण करने में असफल साबित हो रही है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जो बातें पहले उठाते हैं, वे कुछ समय बाद सच साबित होती हैं।
अंत में सुरेश गुप्ता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में समारोह में पहुंचकर दीपेंद्र सिंह हुड्डा का अभिनंदन करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

