करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भ्रष्ट वन अधिकारी को 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।
मुकुल सतीजा ,करनाल। करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भ्रष्ट वन अधिकारी को 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।
किसान की शिकायत से खुला मामला
मामला उस समय सामने आया जब एक किसान ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने खेत में फार्म हाउस बनाना चाहता था और इसके लिए उसने सफाई कर रास्ता तैयार कराया था। इसी दौरान वन विभाग के अधिकारी ने उस पर पेड़ काटने और जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की बात कही।
रिश्वत की डिमांड और सौदा तय
शिकायत के अनुसार, बाद में अधिकारी ने मामला रफा-दफा करने के लिए 1.5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। किसान ने इसकी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को दी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाया।
रंगे हाथों गिरफ्तारी
ACB टीम ने योजना के तहत कार्रवाई करते हुए देर शाम आरोपी वन अधिकारी को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया।
ACB का बयान
ACB करनाल के इंचार्ज सुल्तान सिंह ने बताया कि उन्हें किसान की शिकायत मिली थी। जांच में सामने आया कि वन दरोगा ने किसान पर पेड़ काटने और कब्जे का आरोप लगाकर 15 लाख रुपये जुर्माने की बात कही थी और बाद में 1.5 लाख रुपये लेकर मामला निपटाने की मांग की थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
आगे की कार्रवाई
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है और अब उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि मामले की आगे जांच की जा सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

