प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जिले में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि TMC ने मदरसों के लिए ₹6000 करोड़ दिए, लेकिन विकास के लिए कुछ नहीं किया। वह सिर्फ अपने खास वोट बैंक के लिए पैसे देती है। आपने TMC के शासन काल में बंगाल की बर्बादी देखी है। अब उन्हें 15 साल का हिसाब देना होगा। उन्होंने कहा कि बंगाल से TMC का जाना तय है। कल मेरे रोड शो में लोगों ने जो प्यार दिखाया, उसे मैं कभी नहीं भूल सकता। आज सिलीगुड़ी की यह जनसभा TMC की नींद उड़ा देगी। पीएम मोदी ने कहा कि TMC नॉर्थ बंगाल-विरोधी, जनजातीय-विरोधी, चाय-बागान विरोधी और महिला और युवा विरोधी पार्टी है।

मोदी ने दार्जिलिंग की सभी 5 और जलपाईगुड़ी जिले की सभी 7 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। PM मोदी ने CAA (नागरिकता संशोधन अधिनियम) का भी जिक्र किया। उन्होंने ‘कमल खिलाओ, घुसपैठिया भगाओ’ के नारे लगाते हुए कहा कि TMC की सरकार निर्मम है, लेकिन हमने CAA की मदद से आपको वोटिंग की गारंटी दी है।

सिलीगुड़ी की ये रैली TMC की नींद उड़ा देगी

पीएम मोदी ने कहा, “मुझे पक्का विश्वास है कि आज का ये दृश्य भी TMC की नींद उड़ाने वाला है। सिलीगुड़ी की ये रैली TMC के महाजंगलराज की दीवार गिराने वाली है, ये आपने तय कर लिया है। पूरे बंगाल में एक ही नारा गूँज रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि TMC की सरकार ने 15 साल में बंगाल को बर्बाद कर दिया है, काम करने की बजाए कारनामें किए हैं।

TMC टुकड़े-टुकड़े गैंग का करती है समर्थन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “नॉर्थ बंगाल को लेकर, देश की सुरक्षा को लेकर TMC की दुर्नीति का एक और सबूत मैं यहां देना चाहता हूँ। देश में एक टुकड़े-टुकड़े गैंग है। इस गैंग ने… सिलीगुड़ी कॉरिडोर को काटने की धमकी दी थी। नॉर्थ-ईस्ट को देश से अलग करने की बात कही थी। तुष्टिकरण से भरी ये TMC… ऐसे लोगों को सड़क से लेकर संसद तक समर्थन देती है। ये ही TMC का असली चेहरा है।”

TMC की राजनीतिक हिंसा की जाँच के लिए विशेष कमिशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में हिंसा पर बात करते हुए कहा, “TMC य़हाँ 15 साल से इसीलिए हैं, क्योंकि उसने भय का साम्राज्य बनाया। भय को हटाना है, बंगाल में भरोसा लाना है। ये काम BJP ही कर सकती है। मोदी ने बंगाल को घुसपैठ और भ्रष्टाचार हटाने की गारंटी दी है।” उन्होंने आगे कहा, “TMC के गुंडों ने जो राजनीतिक हिंसा की है उसके लिए विशेष कमिशन बिठाया जाएगा। यहाँ लैंड माफियाओं और गुंडों ने जीना मुश्किल किया हुआ है, BJP शासन में ऐसे हर गुंडे की जगह परमानेंट जेल में होगी।”

नॉर्थ बंगाल को TMC ने विकास से दूर रखा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि TMC की सरकार ने नॉर्थ बंगाल को विकास से दूर रखा। उन्होंने कहा, “सिलीगुड़ी नॉर्थ बंगाल का गेटवे है। लेकिन TMC ने नार्थ बंगाल के इंफ्रास्ट्रक्चर को जान-बूझकर पीछे रखा। आपको कनेक्टिविटी हो, इंडस्ट्री हो, टूरिज्म हो, हर सेक्टर में उपेक्षा ही मिली। केंद्र सरकार ने जो पैसा भेजा, वो भी ये सिंडिकेट वाले ही हजम कर गए।”

TMC को घेरते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा, “नॉर्थ बंगाल से भेदभाव का उदाहरण TMC की निर्मम सरकार का बजट भी है। निर्मम सरकार ने, मदरसों के लिए करीब ₹6 हज़ार करोड़ का बजट दिया गया है। लेकिन इतने बड़े नॉर्थ बंगाल के विकास के लिए बंगाल सरकार पर्याप्त बजट नहीं देती। TMC सिर्फ अपने खास वोट-बैंक के तुष्टिकरण में ही लगी हुई है।”

पीएम मोदी ने यह भी कहा, “दार्जिलिंग सहित नॉर्थ बंगाल का एक बड़ा हिस्सा, ये पूरा इलाका चाय की पैदावार का क्षेत्र है। आपकी चाय का स्वाद मुझसे भला कौन जान सकता है। लेकिन आप देख रहे हैं कि TMC की निर्मम सरकार चाय बागानों को भी बर्बाद कर रही है।”

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m