Lifestyle Desk : सुबह के समय चाय बनाकर थर्मस में रख लेना आजकल काफी आम बात हो गई है. ऑफिस, यात्रा या लंबे समय तक गर्म चाय चाहिए हो, तो थर्मस बहुत ही काम आता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की ये चाय पीना सेहत के लिहाज से सही है या नहीं? और थर्मस में रखी चाय कितनी देर तक पीने लायक रहती है? क्या लंबे समय तक रखी चाय नुकसानदायक भी हो सकती है? अगर आपके मन में भी ये सवाल उठते हैं तो आज हम आपको इसके बारे में बतायेंगे.

चाय कितनी देर तक पीने लायक रहती है?

आमतौर पर, एक अच्छे थर्मस में रखी चाय 4–6 घंटे तक गर्म और स्वाद में ठीक रहती है,6–8 घंटे तक पीने लायक तो रहती है, लेकिन स्वाद और खुशबू कम होने लगती है और 8 घंटे के बाद चाय का स्वाद बिगड़ सकता है और वह बासी लगने लगती है.

लंबे समय तक रखने के नुकसान

  • स्वाद और खुशबू में गिरावट
चाय में मौजूद टैनिन (tannins) समय के साथ ज्यादा घुलने लगते हैं, जिससे चाय कड़वी हो जाती है.
  • बैक्टीरिया का खतरा
अगर चाय में दूध मिला है, तो लंबे समय (खासकर 6–8 घंटे से ज्यादा) तक रखने पर बैक्टीरिया पनप सकते हैं. खासतौर पर अगर तापमान ठीक से मेंटेन न हो.
  • पोषक तत्व कम हो जाते हैं
समय के साथ चाय के एंटीऑक्सीडेंट्स कम हो सकते हैं, जिससे उसका स्वास्थ्य लाभ घट जाता है.
  • पेट की समस्या
बहुत देर तक रखी हुई चाय पीने से कुछ लोगों को गैस, एसिडिटी या पेट खराब होने की शिकायत हो सकती है.

ध्यान रखने वाली बातें

  1. हमेशा साफ और अच्छी क्वालिटी का थर्मस इस्तेमाल करें.
  2. चाय को डालने से पहले थर्मस को गरम पानी से प्रीहीट कर लें.
  3. दूध वाली चाय को ज्यादा देर (6 घंटे से अधिक) न रखें.
  4. अगर चाय का रंग, गंध या स्वाद बदल जाए, तो उसे न पिएं.