अंबाला। शहर के वार्ड नंबर 7 में आज संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर वर्खा साहोता ने वाल्मीकि समाज के साथ मिलकर वाल्मीकि नगर स्थित स्कूल नंबर 3 में बच्चों को कॉपी, पेन और पेंसिल जैसी शिक्षण सामग्री वितरित की।

यह कार्यक्रम पूर्व मंत्री के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के बीच शिक्षा को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के दौरान वर्खा साहोता ने अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र आधार है। उन्होंने अपील की कि चाहे परिस्थितियों से समझौता करना पड़े, लेकिन अपने बच्चों को उच्च शिक्षा जरूर दिलवाएं। उनके अनुसार, बाबा साहेब का सपना तभी पूरा होगा जब समाज का हर बच्चा शिक्षित बनेगा।

इस आयोजन में अंबाला शहर भाजपा मंडल के अध्यक्ष अमन सूद सहित देवेंद्र लकी, रामदास रांझा, अतुल बिड़लान, मन्नू, रवि माछल, चंद्रकांत दरोगा, चमन लाल प्रधान, कुशव माछल और निखिल कागड़ा मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शिक्षा के प्रति इस सकारात्मक पहल की सराहना की।

