Bihar News: पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें पटना के साईं अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। चाचा के तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही केंद्रीय मंत्री और उनके भतीजे चिराग पासवान तुरंत उनसे मुलाकात करने हॉस्पीटल पहुंचे। चिराग ने पशुपित पारस से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और डॉक्टरों से भी बातचीत की।

वह मेरे पिता सामान- चिराग पासवान

वहीं, अस्पतला से बाहर आने के बाद चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि, राजनीतिक तौर पर चाहे कितनी भी दूरियां रही हों, लेकिन पशुपति पारस उनके लिए हमेशा पिता के समान रहे हैं। चिराग ने कहा कि, जब आप लोग मुझसे पूछते थे कि मतभेद और मनभेद के कारण दिल टूट गया है, तो मैं उन बातों को नहीं मानता था। वो मेरे पिता (दिवंगत रामविलास पासवान) के भाई हैं, वो मेरा खून हैं और हमेशा मेरे पिता ही रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह विश्वास जताया की चाचा (पशुपति पारस) जल्द ठीक होंगे।

मां ने भेजा है आशीर्वाद- चिराग

इस दौरान चिराग पासवान ने कहा कि, जैसे ही मेरी मां (रीना पासवान) को चाचा के तबीयत खराब होने की सूचना मिली, वह काफी चिंतित हो गईं। उन्होंने कहा कि, मेरी मां ने भी उनके लिए अपना आशीर्वाद भेजा है। उन्होंने कहा है कि पारस जी उनके बेटे के समान हैं और उन्हें कुछ नहीं होगा। वह जल्द स्वस्थ होकर घर लौटेंगे।

एक युग की हुई समाप्ति- चिराग

वहीं, नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने पर चिराग पासवान ने कहा कि, बिहार के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। एक युग की समाप्ति भी है, उस चीज को आज हम अनुभव करेंगे। उन्होंने कहा कि, हम हमेशा उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का काम करेंगे। विपक्ष ने तो हमेशा मुख्यमंत्री के ऊपर व्यक्तिगत टिपण्णी करके उन्हें बेइज्जत करने की कोशिश की, ये लोग सिर्फ राजनीती कर रहे हैं, शुभकामनाये कभी नहीं दे सकते।

ये भी पढ़ें- ‘PM मोदी को जिंदा गाड़ने की धमकी’, सम्राट चौधरी के विधायक दल का नेता चुने जाने पर रोहिणी आचार्य ने उखाड़े गड़े मुर्दे