अंबाला। बैसाखी के उपलक्ष्य में समाजसेवी हर्ष साहनी ने अपनी टीम के साथ मिलकर दुर्गा नगर अंबाला शहर में समाज के लिए लंगर लगाया।
इस अवसर पर राजीव कपूर, प्रीतम सिंह, यशपाल अंटवाल, गगन कुमार, नरेंद्र सिंह, संजीव कुमार और अन्य कई लोग मौजूद थे।इस अवसर पर सभी ने वाहेगुरु से अरदास की कि सबका भला हो और समाज में एकता हो।हर्ष साहनी ने कहा कि बैसाखी का यह पावन अवसर हमें सिख धर्म के इतिहास और संस्कृति की याद दिलाता है।

बैसाखी का त्योहार सिख समुदाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है,क्योंकि इसी दिन 1699 में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।
यह त्योहार हमें सिख धर्म के मूल्यों और आदर्शों को याद दिलाता है,जैसे कि भाईचारा, समानता और सेवा भाव।हर्ष साहनी ने अपनी टीम का धन्यवाद किया जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाया।उन्होंने कहा कि उनकी टीम का सहयोग और समर्पण सराहनीय है।

बैसाखी के उपलक्ष्य में हर्ष साहनी ने अंबाला वासियों को शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा बैसाखी की सभी देशवासियों को लख-लख बधाई।हर्ष साहनी की टीम ने इस आयोजन में सहयोग दिया,उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए है।

