कृष्ण कुमार सैनी , चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने Physical Measurement Test (PMT) की नई तारीख जारी कर दी है।
HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि अब PMT 20 अप्रैल 2026 से आयोजित किया जाएगा।
नया शेड्यूल
PMT शुरू: 20 अप्रैल 2026, सुबह 6:30 बजे
एडमिट कार्ड जारी: 17 अप्रैल 2026
उम्मीदवार 17 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
चेयरमैन का बयान
हिम्मत सिंह ने अपनी पोस्ट में स्पष्ट किया कि परीक्षा की तारीख में बदलाव प्रशासनिक कारणों से किया गया है और सभी अभ्यर्थियों को नए शेड्यूल के अनुसार तैयारी करने की सलाह दी गई है।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें, ताकि किसी भी नई सूचना से वंचित न रहें।


