अजय सैनी ,भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) का पांचवां दीक्षांत समारोह 25 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
समारोह में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।


विद्यार्थियों को मिलेंगे सम्मान दीक्षांत समारोह में:

  • 40 से अधिक विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे
  • 12 विद्यार्थियों को पीएचडी की डिग्री दी जाएगी
  • 444 विद्यार्थियों को अन्य शैक्षणिक डिग्रियां प्रदान की जाएंगी

तैयारियां पूरी
विश्वविद्यालय की उप-कुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी ने बताया कि समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि आयोजन गरिमामय ढंग से संपन्न हो सके।


विश्वविद्यालय प्रबंधन पर प्रतिक्रिया
उप-कुलपति ने विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर कहा कि पिछले समय में सुधार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछली बार परीक्षा परिणाम रिकॉर्ड समय में घोषित किए गए थे और आगे भी सुधार की प्रक्रिया जारी रहेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि वे नियमित रूप से विद्यार्थियों की समस्याएं सुनती हैं और उनके समाधान का प्रयास तुरंत किया जाता है।