राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के 35वें कलेक्टर का कार्यभार प्रियंक मिश्रा ने संभाल लिया है।राजधानी की कमान संभालते ही प्रियंक मिश्रा बोले- भोपाल होगी सबसे अच्छी राजधानी। विकसित मध्यप्रदेश में भोपाल की महत्वपूर्ण भूमिका है। कहा-विकसित भारत के लिए मध्यप्रदेश की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी सोच के साथ काम करेंगे। पहले भोपाल में बेहतर काम हुआ है। ऐसा ही बेहतर काम करते रहेंगे और भोपाल सबसे अच्छी राजधानी होगी।
Exclusive: सिस्टम पर साइकिल से वार ‘सेनानियों के नाम पर राजनीति बंद करो’, किसान की देशव्यापी यात्रा
भविष्य के लिए डाटा क्रिएट कर रहे
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण कार्य है। भविष्य के लिए डाटा क्रिएट कर रहे हैं। यह डिजिटल डाटा है। डाटा की शक्ति बताने की जरूरत नहीं है, उसी से सारा नीति निर्धारण होता है उसी से सारी कार्रवाई होती है। किस स्पीड में जनगणना का काम हो इससे ज्यादा जरूरी है कि सही जानकारी दी जाए। आज से जनगणना का काम शुरू हो रहा है मेरा सभी भोपाल वीडियो से अपील है की सही जानकारी भरे।
कई बार यह प्रयास किया जाता है कि हम खुद को बहुत गरीब दिखाएं तो कभी अमीर दिखाते हैं। कलेक्टर ने साफ किया कि जनगणना में एकत्रित किए जाने वाला डाटा किसी भी जन कल्याण योजना के लिए उपयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी देशवासी द्वारा दी गई गलत जानकारी हो सकता है उसके लिए सही हो लेकिन देश की आने वाली भविष्य में आने वाली पीढियां के लिए यह बहुत ही गलत होगा। उन्होंने कई अन्य विषयों को लेकर भी चर्चा की।
महिला आरक्षण के पक्ष में सोशल मीडिया पर एक्टिव बीजेपीः X पर किया पोस्ट, इतिहास की नई ललकार,
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

