भिवानी। राजस्थान के झुंझुनू जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने सुसाइड कर लिया। भोड़की गांव के पास एक पेड़ पर दोनों के शव फंदे से लटके हुए मिले।
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, मृतक युवक हरियाणा के भिवानी का रहने वाला था, जबकि युवती झुंझुनू के ही खींवासर गांव की निवासी थी।
घटनास्थल पर पुलिस को दुपट्टे के फंदे के साथ जहरीली गोलियां और पानी की बोतल भी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि फांसी लगाने से पहले दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

