पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि पश्चिम बंगाल से 427 करोड़ रुपए की जब्ती की गई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में कुल जब्त की गई शराब की कीमत 81 करोड़ रुपए है। आयोग से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपए से अधिक रकम जब्त की है, इसके अलावा दोनों राज्यों से 84 करोड़ रुपए की शराब जब्त की गई है।
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव (Tamil Nadu and Bengal Elections) को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। दोनों राज्यों में जारी सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है।
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण के बीच निर्वाचन आयोग (ECI) ने काली कमाई और प्रलोभन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी स्ट्राइक की है. आयोग से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, बंगाल और तमिलनाडु में कुल जब्ती का आंकड़ा 865 करोड़ रुपए को पार कर गया है. अकेले पश्चिम बंगाल में अब तक 427 करोड़ रुपए मूल्य की नकदी, शराब, ड्रग्स और कीमती धातुएं जब्त की जा चुकी हैं.
चुनाव आयोग की प्रेस नोट के अनुसार, 26 फरवरी से 17 अप्रैल 2026 के बीच बंगाल में हुई कार्रवाई का ब्योरा बेहद ही चौंकाने वाला निकल है. सिर्फ बंगाल में अब तक 31,94,621 लीटर शराब पकड़ी गयी है. इसकी कीमत करीब 81 करोड़ रुपए है, 00 करोड़ रुपए के ड्रग्स और 21 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए हैं. चुनाव आयोग ने 54 करोड़ का सोना-चांदी और वोटरों को लुभाने के लिए रखे गये 172 करोड़ के फ्रीबीज (मुफ्त उपहार) भी जब्त किये हैं.
बंगाल में शांतिपूर्ण और प्रलोभन मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने सुरक्षा का अभूतपूर्व चक्र तैयार किया है. राज्य भर में 2,728 फ्लाइंग स्क्वायड टीमें (FSTs) तैनात की गयीं हैं, जो किसी भी शिकायत पर मात्र 100 मिनट के भीतर कार्रवाई करती हैं.
जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के बीच एक रेस जैसी स्थिति है. तमिलनाडु में 438 करोड़ रुपए की जब्ती हुई है. बंगाल 427 करोड़ के साथ तमिलनाडु के बेहद करीब है. दोनों राज्यों को मिलाकर अब तक 99 करोड़ कैश और 174 करोड़ के ड्रग्स पकड़े जा चुके हैं.
भ्रष्टाचार एवं भय मुक्त चुनाव कराने के लिए ECI ने 5000 से अधिक जवान तैनात किए हैं। पश्चिम बंगाल में 2,728 और तमिलनाडु में 2,283 फ्लाइंग स्क्वाड टीमें (FSTs) तैनात की गई हैं। पश्चिम बंगाल में 3,142 और तमिलनाडु में 2,221 स्थैतिक निगरानी दल (SST) तैनात की गई हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

