नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने पोस्टल बैलट की प्रक्रिया में अवैध हस्तक्षेप के आरोप लगाये हैं. बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच शुभेंदु अधिकारी ने चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाये हैं. उनके अनुसार, कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) का एक कर्मी अनधिकृत रूप से वोटर लिस्ट मैनेज कर रहा है. उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर यह जानकारी दी.
उनका यह भी आरोप है कि यह पुलिसकर्मी अन्य पुलिसकर्मियों को खास तरीके से मतदान करने के लिए मजबूर कर रहा है. शुभेंदु ने इस मामले में चुनाव आयोग (Election Commission of India) को टैग करते हुए तत्काल दखल देने और दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है.
शुभेंदु अधिकारी ने अपने पोस्ट में उस विशिष्ट पुलिसकर्मी का नाम भी उजागर किया है. उन्होंने कहा कि मोजारुल नाम का पुलिसकर्मी नंदीग्राम का रहने वाला है. वह हल्दिया के SDO कार्यालय में अवैध रूप से वोटर लिस्ट हैंडल कर रहा है. आरोप है कि मोजरुल पुलिसकर्मियों को हल्दिया के SDO ऑफिस में बुला रहा है और उन्हें विभागीय आई-कार्ड व वोटर आईडी लाने का निर्देश दे रहा है, ताकि उनसे मतदान कराया जा सके.
नंदीग्राम और भवानीपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि वह पोस्टल बैलट प्रक्रिया को इन कथित बिचौलियों के प्रभाव से मुक्त रखे. उन्होंने कहा कि अगर वर्दीधारी कर्मियों के मतदान में इस तरह का हस्तक्षेप होता है, तो यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के सिद्धांतों के खिलाफ होगा.
शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Chief Electoral Officer West Bengal) को इस मामले में पत्र लिखकर सवाल उठाये हैं.
उन्होंने कहा है कि कोलकाता पुलिस के कर्मी का हल्दिया (पूर्व मेदिनीपुर) के प्रशासनिक कार्यों में दखल देना गंभीर सवाल खड़े करता है.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता का कहना है कि एक सेवाकालीन पुलिसकर्मी को दूसरे कर्मियों की वोटिंग ‘को-ऑर्डिनेट’ करने का कोई अधिकार नहीं है. यह पोस्टल बैलट की गोपनीयता और निष्पक्षता से समझौता करने की कोशिश है. भाजपा नेता ने मांग की है कि आयोग जांच करे कि मोजरुल किसके आदेश पर काम कर रहा है. साथ ही यह भी कहा है कि पुलिस बल में ‘पार्टी कैडर’ की तरह काम करने वाले इन बिचौलियों पर लगाम लगायी जाये.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

