Lifestyle Desk : पिछले एक हफ़्ते से गर्मी बहुत ज़्यादा बढ़ गई है और तापमान लगातार हाई होता जा रहा है और ऐसे मिस्टर गर्मी से राहत पाने के लिए हम सभी AC वाले कमरे बहुत ज़्यादा समय बिताते हैं,लेकिन लगातार ठंडी और सूखी हवा में रहने से आंखों पर असर पड़ना आम है. यह स्थिति अक्सर Dry Eye Syndrome जैसी समस्या को बढ़ा सकती है, जिसमें आंखों की नमी कम हो जाती है. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो परेशानी बढ़ सकती है. आज हम यहाँ कुछ आसान और असरदार टिप्स बतायेंगे, जो आपको राहत दिला सकते हैं.

बार-बार पलक झपकाना याद रखें
AC में बैठकर काम करते समय हम स्क्रीन पर ज्यादा ध्यान देते हैं और पलक झपकाना कम हो जाता है. इससे आंखें सूखने लगती हैं। हर कुछ मिनट में जानबूझकर पलक झपकाएं.
20-20-20 नियम अपनाएं
हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें. इससे आंखों को आराम मिलता है.
AC की हवा सीधे चेहरे पर न आने दें
सीधी ठंडी हवा आंखों की नमी तेजी से खत्म करती है. एयर फ्लो को थोड़ा ऊपर या दूसरी दिशा में सेट करें.
आंखों को हाइड्रेट रखें
जरूरत पड़े तो डॉक्टर की सलाह से आर्टिफिशियल टीयर्स (आई ड्रॉप्स) का इस्तेमाल करें. यह आंखों में नमी बनाए रखते हैं.
पानी ज्यादा पिएं
शरीर में पानी की कमी भी आंखों के सूखेपन को बढ़ाती है. दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें.
कमरे में ह्यूमिडिटी बनाए रखें
AC हवा को ड्राई कर देता है. अगर संभव हो तो ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें या कमरे में पानी से भरा बर्तन रखें.
स्क्रीन टाइम कम करें
लंबे समय तक मोबाइल या कंप्यूटर पर काम करने से समस्या बढ़ती है. बीच-बीच में ब्रेक लें.
आंखों की सफाई और देखभाल
ठंडे पानी से दिन में 2–3 बार आंखें धोना या ठंडी पट्टी रखना आराम देता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

