एक ओर मिडिल ईस्ट में तनाव में एक बार फिर बढ़ रहा है, जिससे पूरी दुनिया टेंशन में है। इस बीच नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन इस मौके का फायदा उठाते हुए अपनी सैन्य ताकत का खुला प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार (19 अप्रैल) सुबह उत्तर कोरिया ने समुद्र की तरफ कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं, जिससे दक्षिण कोरिया और जापान अलर्ट हो गए। एक महीने में ऐसा चौथी बार हुआ जब नॉर्थ कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल दागी।

उत्तर कोरिया ने एक के बाद एक कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर दुनिया को फिर से टेंशन में डाल दिया है. इस साल का यह सातवां और अकेले अप्रैल का चौथा मिसाइल टेस्ट है.

उत्तर कोरिया ने अपनी उकसावे वाली हरकतों से दुनिया की चिंता एक बार फिर बढ़ा दी है. किम जोंग उन की सेना ने रविवा(19 अप्रैल) सुबह एक और बैलिस्टिक मिसाइल दागकर पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया. यह इस साल का सातवां और अकेले अप्रैल महीने का चौथा मिसाइल टेस्ट है, जो उत्तर कोरिया की बढ़ती आक्रामकता को दिखाता है.

जापान और दक्षिण कोरिया ने फौरन अपना सुरक्षा घेरा कड़ा कर लिया है और दोनों देशों में हाई अलर्ट जारी है. जापान की प्रधानमंत्री सानाए तकाइची ने मोर्चा संभालते हुए साफ कह दिया है कि उनकी सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और दुश्मन की हर हरकत पर उनकी नजर है.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, जापान सरकार की मानें तो ये मिसाइलें उत्तर कोरिया के पूर्वी तटीय शहर सिनपो से लॉन्च की गई थीं. तकाइची ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आकर लोगों को पूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुबह करीब 6 बजे ये मिसाइल दागी गईं, जो जापान की समुद्री सीमा (EEZ) के बाहर जाकर गिरी. हालांकि मिसाइलें सीमा के बाहर गिरी, लेकिन जिस तरह से मिसाइल छोड़ी गईं, उसने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं.

मिसाइल लॉन्च की खबर मिलते ही जापान सरकार ने अपने टॉप लेवल के सुरक्षा नियम लागू कर दिए. प्रधानमंत्री दफ्तर में बिना देरी किए इमरजेंसी बैठक बुलाई गई, जिसमें सभी बड़े विभागों को निर्देश दिया गया कि वे पल-पल की जानकारी जुटाएं.

इस घटना के बाद से जापान, अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच फोन की लाइनें गरम हैं. तीनों देश मिलकर इस बात की जांच कर रहे हैं कि ये मिसाइलें कितनी ताकतवर थीं और उत्तर कोरिया का असली मकसद क्या है. दक्षिण कोरिया की सेना ने भी साफ किया कि ये मिसाइलें सुबह करीब 6:10 बजे छोड़ी गई थीं.

अल जजीरा रिपोर्ट के मुताबिक, चौंकाने वाली बात यह है कि उत्तर कोरिया का इस साल का यह सातवां और अकेले अप्रैल महीने का चौथा मिसाइल टेस्ट है.

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र (UN) के कड़े नियमों के तहत उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रोग्राम पर पूरी तरह रोक है, लेकिन किम जोंग उन को इन नियमों की कोई परवाह नहीं है. वो इसे अपनी आत्मरक्षा का नाम देकर लगातार मिसाइलें दाग रहे हैं.

सिर्फ मिसाइलें ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने भी चेतावनी दी है कि उत्तर कोरिया की परमाणु ताकत अब पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है. किम जोंग उन ने पिछले दिनों ही साफ कर दिया था कि उनका देश अब एक ‘परमाणु शक्ति’ है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m