LSG vs RR IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 32वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) आमने-सामने हैं। LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद RR ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए हैं। अब LSG को मुकाबला जीतने के लिए 160 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा।
बता दें कि इस मुकाबले में RR के बल्लेबाज LSG के गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आए। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टीम ने 4 ओवर के भीतर 32 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे।
राजस्थान की ओर से रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 43 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल और शिमरॉन हेटमायर ने 22-22 रन, कप्तान रियान पराग और डोनोवन फरेरा ने 20-20 रन बनाए। शुभम दुबे ने 19 रनों का योगदान दिया। वहीं, युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि ध्रुव जुरेल खाता भी नहीं खोल सके।
LSG की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किए।
LSG और RR की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
मिशेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव
इम्पैक्ट प्लेयर: हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, सिद्धार्थ एम, मैथ्यू ब्रीत्जके, अब्दुल समद
राजस्थान रॉयल्स (RR)
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर
इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे
कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण शाम 7:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

