संजीव घांगस, सोनीपत।विजय फार्म हाउस सेक्टर-33 राठधना में आज जननायक जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक सरोहा ने की। बैठक में हिसार में पुलिस द्वारा पार्टी नेतृत्व और छात्रों के साथ किए गए कथित अमानवीय व्यवहार की कड़ी निंदा की गई। साथ ही 27 अप्रैल को हिसार में होने वाली विशाल छात्र महापंचायत की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए अशोक सरोहा ने कहा कि हिसार की घटना हरियाणा के इतिहास का काला अध्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जब गिरफ्तार कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहे थे, तब पुलिस ने उनका रास्ता रोका और एक अधिकारी द्वारा उन पर पिस्टल तान दी गई। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए बेहद गंभीर और चिंताजनक स्थिति है।
पुलिस प्रशासन सरकार के दबाव में INSO कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रहा
उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की क्या गारंटी है। सरोहा ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन सरकार के दबाव में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) के छात्रों और INSO कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रहा है और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।
युवाओं की आवाज दबा रही सरकार
उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में 27 अप्रैल को हिसार में ऐतिहासिक छात्र महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें सोनीपत से हजारों युवा कूच करेंगे।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार की कथित तानाशाही के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस मौके पर उपस्थित रहे—
सुमित राणा, अजित आंतिल, बिजेंद्र आंतिल, सियानंद त्यागी, मास्टर दिनेश चौहान, राजा सहरावत, शीलू खासा, रवि दहिया, भाना राम, राजबीर चेयरमैन, रेणु आंवली, बलजीत मालिक, प्रधान राजपाल सेवली, दिलबाग सिंह आंतिल, अमित आंतिल, अजय कुहाड़, जगबीर सिंह, रणबीर सरोहा, जगदीश सेरसा, सुनील बड़ौली, अनिल त्यागी, प्रवीन आंतिल, सुरेश गामड़ी, कुलदीप सिंह नैन, भीम मेहरा, रामकुमार मुकीमपुर, संदीप नाहरी, ओमप्रकाश सेवली, रामचंद्र देशवाल, सूरजभान, रणबीर सिंह, जुगतिराम, प्रकाश कथूरा, मनोज कुमार, नरसी कल्पा, अनिल मोर, रमेश पहलवान बड़ौली, सागर दहिया, सौरभ मलिक, अनिल सरोहा, प्रवीण आंतिल, सतपाल, देवेंद्र दहिया (गोपालपुर), रामप्रसाद शर्मा, पाले राम, शमशेर, टेकराम, शुभम, जितेंद्र, अनु, कविता, पुष्पा।

