कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को बीच सड़क बाइक सवार ठेकेदार को बदमाशों ने गोली मार दी थी। गोली लगने से घायल ठेकेदार ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
बच्चे को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहा था
दरअसल सनसनीखेज वारदात रांझी इलाके के शिव शक्ति चौक पर हुई थी। चलती बाइक पर गोली लगने से ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हुआ था। घायल ठेकेदार क्लेरेंस एटकिंस बच्चे को स्कूल छोड़कर वापस घर लौट रहा था। वायरल वीडियो में ठेकेदार गोली लगते ही चलती बाइक से सड़क पर गिरता नजर आ रहा है। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शनः ग्वालियर के 16 नर्सिंग होम के लाइसेंस निरस्त, ये रही वजह
पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की आशंका
गोली मारने की वारदात की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की नीयत से फायरिंग की आशंका जताई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कारणों का खुलासा होगा। जानकारी सतीश साहू, सीएसपी, रांझी, जबलपुर ने दी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

