CG Morning News: रायपुर. CM साय आज हज यात्रियों को हज किट का वितरण करेंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह पहुंचेंगे. यहां राज्य स्तरीय हज किट वितरण और सम्मान समारोह में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद दोपहर 2 बजे सभागृह से रवाना होंगे. वहीं दोपहर 2:10 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे.
घर में घुसकर गोली मार रहे, गृहमंत्री पॉलिटिकल टूरिज्म पर : कांग्रेस
रायपुर. जांजगीर चांपा जिले के जैजैपुर में व्यवसायी के घर में घुसकर गोली मारने की घटना के बाद कांग्रेस ने फिर राज्य की बदहाल कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. वहीं आरोप लगाए कि ये घटना बदतर हालातों का उदाहरण है. इसकी जवाबदेही कौन लेगा? अब लोग अपने घर में भी सुरक्षित नहीं हैं. बेखौफ अपराधियों में कानून का भय खत्म हो गया है. इधर प्रदेश के गृह मंत्री पॉलिटिकल टूरिज्म पर हैं. मुख्यमंत्री को सरकार से मतलब नहीं, गृहमंत्री चुनाव प्रचार और रीलबाजी में मस्त हैं. आम लोग खौफ में जी रहे हैं. पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाए कि अपराधगढ़ बन चुके छत्तीसगढ़ में लूट, हत्या, चोरी, डकैती, बलात्कार की घटनाओं के आंकड़े ही बदतर कानून व्यवस्था को बताते हैं. घटना का कोई दोहराव न हो, इसके लिए सरकार और पुलिस के पास कोई ठोस कार्ययोजना नहीं है. कानून व्यवस्था सरकार की लापरवाही, मुख्यमंत्री और गृह मंत्री की अक्षमता के कारण बिगड़ी है. प्रदेश में हर दिन 8 बलात्कार और हर दूसरे दिन 3 सामूहिक दुराचार की घटनाएं हो रही हैं. कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद भी राजधानी की कानून व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ. गैंगवार की अनेक घटनाएं पिछले ढाई साल में हुई हैं. राजधानी में सेंट्रल जेल के सामने गोलियां चलाई गई, झारखंड के गैंगस्टर रायपुर में गोलीबारी कर चुके हैं, अब तो घर में घुस कर गोली मारी जा रही है.

सीएसएमटी-खड़गपुर समर स्पेशल ट्रेन गुजरेगी आज
बिलासपुर. ग्रीष्मकालीन भीड़ के दौरान यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से सीएसएमटी-खड़गपुर के मध्य एक तरफा एक ट्रिप के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. यह समर स्पेशल ट्रेन सीएसएमटी से 24 अप्रैल 2026 शुक्रवार को रवाना हुई. जो कल 25 अप्रैल को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाले गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर स्टेशनों से होते हुए खड़गपुर जाएगी. गाड़ी संख्या 01107 सीएसएमटी-खड़गपुर समर स्पेशल ट्रेन सीएसएमटी से 24 अप्रैल शुक्रवार को 11.20 बजे रवाना हुई. जो दादर 11.32 बजे, ठाणे 11.57 बजे, कल्याण 12.17 बजे, ईगतपुरी 14.35 बजे, नासिक रोड 15.22 बजे, मनमाड 16.22 बजे, भुसावल 19.00 बजे, अकोला 20.58 बजे, बडनेरा 22.55 बजे होते हुए कल 25 अप्रैल को वर्धा 00.13 बजे, नागपुर 1.25 बजे, गोंदिया 3.28 बजे, दुर्ग 5.40 बजे, रायपुर 6.20 बजे, बिलासपुर 8.05 बजे, झारसुगुड़ा 12.10 बजे, राउरकेला 13.20 बजे, चक्रधरपुर 15.20 बजे, टाटानगर 16.30 बजे गुजरते हुए तीसरे दिन 19.10 बजे खड़गपुर स्टेशन पहुंचेगी.
पश्चिम एशिया संघर्ष का असर, बढ़े डामर का दाम (CG Morning News)
रायपुर. पश्चिम एशिया संघर्ष का असर छत्तीसगढ़ में लगातार देखने को मिल रहा है, खास तौर पर निर्माण कार्यों में. राज्य में करीब 25 हजार करोड़ रुपए के निर्माण कार्य रुके हैं. इसके पीछे प्रदेश में बढ़ते डामर के दाम की वजह बताई जा रही है. डामर 59 हजार से 98 हजार रुपए प्रति टन पहुंचा चुका है. कहीं निर्माण कार्य धीमा, तो कहीं बंद हो गया है.
रायपुर में आज के कार्यक्रम (CG Morning News)
जुंबा-मेडिटेशन व फिट उत्सव
संगठन- महाराष्ट्र मंडल की युवा समिति
स्थान- चौबे कॉलोनी स्थित मंडल का भवन
समय- शाम 5 बजे से.
गौ सम्मान आह्वान अभियान पर वार्ता
आयोजक- संत समाज, गौसेवक व समाजसेवी गण
स्थान- वृंदावन हॉल सिविल लाइन
समय- अपरान्ह 3 से शाम 4 बजे तक.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

